Mon. Jul 13th, 2026

श्रीरूख्खड़ स्वामी महोत्सव आज से, कलश यात्रा निकाली जाएगी

खबर शेयर करें..

श्रीरूख्खड़ स्वामी महोत्सव आज से, कलश यात्रा निकाली जाएगी

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // श्रीरूख्खड़ स्वामी मंदिर परिसर में मंगलवार से श्री रूख्खड़ स्वामी महोत्सव 2026 का शुभारंभ होने जा रहा है। यह वही तपोभूमि है जहां तपस्वी संत श्रीरूखखड़नाथ स्वामी ने वर्षों तक कठोर साधना कर सनातन धर्म की अलख जगाई। जहाँ मंगलवार सुबह 10 बजे कलश यात्रा के साथ महोत्सव का विधिवत शुभारंभ होगा।

ऐसा होगा आज कार्यक्रम की रुपरेखा 

इसके बाद सुबह 11 बजे लोकार्पण व सभाकक्ष में कार्यक्रम होंगे। खैरा से खैरागढ़ तक बाइक रैली निकाली जाएगी। दोपहर में ध्वज पूजन, भूमि पूजन, वेदी स्थापना व पूजन होंगे। गोधूलि बेला में गो पूजन का आयोजन श्रीरूख्खड़ स्वामी गो सेवा विहार में किया जाएगा। शाम 5 बजे मंदिर परिसर में दिव्य हनुमंत अभिषेक व सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ होगा।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

उपाध्यक्ष भागवत शरण सिंह के अनुसार यह महोत्सव धर्म, साधना, सेवा और जन-जागरण के मूल भाव के साथ आयोजित किया जा रहा है। महामंडलेश्वर कान्हा महाराज, देवा महाराज के मार्गदर्शन में विद्वान आचार्य वैदिक अनुष्ठान कराएंगे। ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष रामकुमार सिंह ने बताया कि पहले ही दिन से खैरागढ़ क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बनने की संभावना है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg