हादसा : चार बार पलटी कार, सगे भाइयों समेत तीन की मौत
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर// आधी रात की दोस्त को छोड़कर घर लौट रहे युवकों की कार एक ब्लैक स्पॉट के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस घटना में दो भाइयों सहित तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। उनका एक अन्य साथी बुरी तरह घायल हो गया।
आरंग पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस के मुताबिक आरंग निवासी हर्ष देवांगन (21) और उसका भाई राहुल देवांगन (20), थानू सतनामी (22), मिथिलेश धीवर (23) शुक्रवार की रात महासमुंद गए थे।
अपने एक दोस्त को छोड़कर रात करीब 2 बजे घर लौट रहे थे। इस दौरान पारागांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी। टकराने के बाद कार चार बार पलटा खाई। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ![]()

ब्लैक स्पॉट पर हो चुकी हैं 16 की मौतें
हादसा पारागांव एनएच 53 में के पास हुआ। पारागांव से निसदा मोड़ तक ब्लैक स्पॉट है। इसमें 2021 से 2024 के बीच 15 सड़क हादसों में 16 लोगों की मौत हो चुकी है।
सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों की अवैध पार्किंग रहती है। साथ ही रेत माफिया के हाइवा भी खड़े रहते हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
Accident: Car overturned four times, three brothers including two others died. source


