Wed. Jul 15th, 2026

दिल्ली को दहलाने की साजिश, लाल किला और मंदिर निशाने पर, जारी हुआ अलर्ट

दिल्ली को दहलाने की साजिश, लाल किला और मंदिर निशाने पर, जारी हुआ अलर्ट Conspiracy to terrorize Delhi, Red Fort and temple targeted, alert issued
खबर शेयर करें..

दिल्ली को दहलाने की साजिश, लाल किला और मंदिर निशाने पर, जारी हुआ अलर्ट

राष्ट्रीय खबर डेस्क खबर 24×7 नई दिल्ली //  पाकिस्तान का आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा दिल्ली को दहलाने की साजिश रच रहा है। संगठन से जुड़े आतंकी दिल्ली के लाल किला और चांदनी चौक स्थित मंदिर को निशाना बना सकते हैं। इसे – लेकर देश की सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी किया है। बताया जाता है कि आतंकी संगठन देश के प्रमुख मंदिरों को निशाना बना सकता है।

सूत्रों के मुताबिक लश्कर-एतैयबा दिल्ली में आईईडी ब्लास्ट की साजिश रची जा रही है। दरअसल, 6 फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद की मस्जिद में हुए विस्फोट का बदला लेने के लिए लश्कर भारत में बड़ी आतंकी वारदात के फिराक में है। हालांकि, इस्लामिक स्टेट समूह ने मस्जिद पर हमले की जिम्मेदारी ली थी।

गौरतलब है कि एक माह पहले खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि खालिस्तानी आतंकवादी संगठन और बांग्लादेश स्थित आतंकी संगठन गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) से पहले दिल्ली और देश के कई अन्य शहरों को निशाना बनाने का साजिश रच रहे हैं।दिल्ली को दहलाने की साजिश, लाल किला और मंदिर निशाने पर, जारी हुआ अलर्ट Conspiracy to terrorize Delhi, Red Fort and temple targeted, alert issued

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

 

लाल किले के पास हो चुका है विस्फोट

गौरतलब है कि इससे पहले 10 नवंबर, 2025 को लाल किले के पास कार धमाका हुआ था। इसमें 12 लोग मारे गए थे और करीब दो दर्जन लोग घायल हुए थे। इस दौरान लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास के कई वाहनों में आग लग गई। डीएनए परीक्षण के नतीजों के अनुसार फरीदाबाद के अल-फलाह विश्वविद्यालय में डॉक्टर उमर मोहम्मद उर्फ उमर उन नबी उस कार को चला रहा था।

Conspiracy to terrorize Delhi, Red Fort and temple targeted, alert issued : source




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg