होली पर शराब बिक्री के विरोध में कांग्रेसियों ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन
0 होली पर दारू दुकान खुली रखने के फरमान से मचा बवाल।
0 प्रदेश सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी,फूका पुतला।
0 पुलिस की उपस्थिति में हुआ पुतला दहन।
0 पुलिस और कार्यकर्ताओं में हुई झुमाझटकी।
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया // छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा होली जैसे पावन, पारिवारिक और सामाजिक सौहार्द्र के पर्व पर शराब दुकानों को खोलने के फैसले के खिलाफ 23 फरवरी सोमवार को स्थानीय रेस्ट हाउस से कार्यकर्ताओं ने हाथो में पार्टी का झंडा,पोस्टर लेकर नारेबाजी करते हुए मुख्य तिरंगा चौक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मन्नू चंदेल के नेतृत्व में जोरदार और उग्र विरोध प्रदर्शन किया।
जमकर लगाए नारे..
साय सरकार मुर्दाबाद, भाजपा मुर्दाबाद राहुल गांधी जिंदाबाद, भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारे लगाए, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मन्नू चंदेल और नगर अध्यक्ष टारकेश्वर शाह खुसरो ने कहा कि होली रंगों और प्रेम का त्यौहार है लेकिन भाजपा सरकार इस नशे और अव्यवस्था का पर्व बनाना चाहती है, यह मुख्यमंत्री का छत्तीसगढ़ की संस्कृति और सामाजिक ताने-बाने पर सीधा हमला है।

उन्होंने कहा कि त्योहारों पर शराब बिक्री बढ़ने से घरेलू हिंसा, सड़क दुर्घटनाएं ,और अपराधिक घटनाएं बढ़ती है, जिसका खामियाजा महिलाओं और बच्चों को भुगतना पड़ता है।
आपके क्षेत्र की खबर : जंगल में सागौन पेड़ो की अवैध कटाई, वन विभाग की मौन सहमति, कार्यवाही शून्य
सरकार यदि सच में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा की बात करती है तो उसे तुरंत यह निर्णय वापस लेना चाहिए, भाजपा सरकार युवाओं को नशे की ओर आदत डाल रही है।

इस प्रदर्शन के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुसरो, ब्लॉक अध्यक्ष मन्नू चंदेल, प्रदेश किसान नेता रणजीत सिंह चंदेल, पूर्व नगर अध्यक्ष चेतन देवांगन, साकेत दुबे, विनोद ताम्रकार, बाकेलाल वर्मा, शैलेंद्र जायसवाल, टीकम साहू, दीलीप ओगरे, तामेश्वर साहू, शिव कुर्रे, गोवर्धन साहू, विधायक प्रवक्ता अमित टंडन, नारायण चतुर्वेदी, आत्मा वर्मा, संतोष सोनी, शैलेंद्र दुबे, हुलेष साहू, डीलेश साहू, कन्हैया कुर्रे, अनिल वर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमलता ठाकुर, रूखमणी देवांगन, कविता जंघेल, उषा रात्रे, लता देवांगन, ननकी चतुर्वेदी, मैनुद्दीन सोलंकी, दीलीप नागवंशी, घुरेलाल, समलिया राम, राधेलाल, ताराचंद बंजारे, संतोष यादव, तानसेन साहू, जैलुन खान सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें.. 7415791636


