मोड़ में खंभे से टकराकर दीवार पर घुसी बाइक, दो की हुई मौत
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 डोंगरगढ़ // मुरमुंदा रोड में अनियंत्रित रफ्तार ने दो बाइक सवार की जान ले ली। हादसा सोमवार रात करीब 11 बजे हुआ। हादसा इतना भीषण था कि हास्पिटल पहुंचने से पहले ही दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया।
नगर के कालका पारा में रहने वाले 26 वर्षीय तुषार डोंगरे और 24 वर्षीय सूरज विश्वकर्मा अपनी स्पोर्ट्स बाइक से मुरमुंदा की ओर जाने निकली थे। दोनों राका के पास पहुंचे थे, तभी उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक सड़क किनारे मौजूद बिजली के खंभे से टकराई, इसके बाद पास मौजूद एक मकान के दीवार में जा घुसी।![]()

बाइक की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टक्कर से लोहे का बिजली पोल मुड़ गया, वहीं जिस दीवार में बाइक घुसी वह भी क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद दोनों युवक छिटककर आसपास गिर गए। उनके सिर और दूसरे हिस्सों में गंभीर चोटें आई थी, जिन्हें डॉयल 112 वाहन की मदद से डोंगरगढ़ हास्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।



