Sun. Jul 26th, 2026

कलेक्टर ऑफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

कलेक्टर ऑफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
खबर शेयर करें..

कलेक्टर ऑफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 डोंगरगढ़// कलेक्टर कार्यालय खैरागढ़ में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लोगों से 11 लाख रुपये की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने धारा 420 एवं 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार 24 फरवरी 2026 को प्रार्थी धीरज साहू, पिता स्व. रामकुमार साहू ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि देवेन्द्र कुमार गोरले एवं जय प्रकाश यादव द्वारा कलेक्टर ऑफिस खैरागढ़ में नौकरी लगाने का झांसा देकर अलग-अलग लोगों से कुल 11,00,000 रुपये की राशि वसूली गई। शिकायत के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 97/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।कलेक्टर ऑफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान मुख्य आरोपी देवेन्द्र कुमार गोरले, पिता स्व. प्रेमलाल गोरले, निवासी गौतम नगर वार्ड नं. 02, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। प्रकरण में अन्य आरोपी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

पुलिस की अपील ना फंसे प्रलोभन में..

राजनांदगांव पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नौकरी दिलाने, परीक्षा में चयन कराने या इनाम जीतने जैसे प्रलोभनों में आकर किसी भी व्यक्ति को पैसे न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

11 lakh fraud in the name of providing job of computer operator in collector’s office, main accused arrested




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg