Sun. Jul 26th, 2026

शोक कार्यक्रम में गए थे घर मालिक, और हो गया चोरी, पुलिस ने नागपुर निवासी चोर को किया गिरफ्तार

शोक कार्यक्रम में गए थे घर मालिक, और हो गया चोरी, पुलिस ने नागपुर निवासी चोर को किया गिरफ्तार
खबर शेयर करें..

शोक कार्यक्रम में गए थे घर मालिक, और हो गया चोरी, पुलिस ने नागपुर निवासी चोर को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // घर मालिक घर में ताला लगाकर सप्ताह भर के लिए शोक कार्यक्रम में शामिल होने चला गया। इस सुनेपन का फायदा उठाकर चोर से धावा बोल दिया। खैरागढ़ पुलिस ने चोर को गिरफ्तार के रिमांड पर भेज दिया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी मानदाता लोधी, पिता स्व. रामदयाल लोधी, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम बोरी, थाना खैरागढ़ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वे अपने रिश्तेदार के मिट्टी कार्यक्रम में शामिल होने 16 जनवरी से 24 जनवरी तक घर में ताला लगाकर बाहर गए थे।

जहाँ से 24 जनवरी को वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था तथा अंदर रखे संदूक को तोड़कर उसमें रखा 35,000/- रुपये कीमती के सामान अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई थी।शोक कार्यक्रम में गए थे घर मालिक, और हो गया चोरी, पुलिस ने नागपुर निवासी चोर को किया गिरफ्तार

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

रिपोर्ट पर थाना खैरागढ़ में अपराध क्रमांक 35/2026, धारा 331(4), 305 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस ने अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बीरसिंह वर्मा, पिता अमर सिंह वर्मा, उम्र 30 वर्ष, निवासी धम्मादीप नगर, ईटाभट्ठा चौक, नागपुर, थाना यशोदा नगर, महाराष्ट्र बताया।

साथी के साथ बनाया योजना फिर किया चोरी

आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ योजना बनाकर घटना दिनांक को प्रार्थी के घर में प्रवेश कर चोरी करना स्वीकार किया। आरोप न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

पुलिस ने दूसरे साथी के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है और प्रकरण में विवेचना जारी होने की बात कही है।

The house owner had gone to attend a mourning ceremony and was burgled; the police arrested a Nagpur resident.




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg