Sun. Jul 26th, 2026

संकुल स्तरीय सम्मान समारोह:अनुपमा जैन को विदाई और अनिल जंघेल एवं आशा वैष्णव का स्वागत

संकुल स्तरीय सम्मान समारोह:अनुपमा जैन को विदाई और अनिल जंघेल एवं आशा वैष्णव का स्वागत
खबर शेयर करें..

संकुल स्तरीय सम्मान समारोह:अनुपमा जैन को विदाई और अनिल जंघेल एवं आशा वैष्णव का स्वागत

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 छुईखदान // संकुल केन्द्र घिरघोली विकास खंड छुईखदान जिला केसीजी छत्तीसगढ़ के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला ढोड़िया शाला परिसर में संकुल स्तरीय सम्मान समारोह एवं विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें अनुपमा जैन शासकीय प्राथमिक शाला ढोड़िया से पूर्व माध्यमिक शाला कानीमेरा में प्रधान पाठक के पद पर कार्यभार ग्रहण किए।  अपने सर्विस का 17 साल इस शाला में दिए हैं और इस शाला को अपने तन मन धन से खूब सजाए और संवारे हैं जिनको भूले नहीं भुलाया जा सकता है उनके यादगार कार्यकाल को सभी ने सराहा। स्वागत भाषण में बीनू ने अपने बीते अनुभव को बताया।

वही शासकीय हाई स्कूल घिरघोली में प्राचार्य के पद पर अनिल कुमार जंघेल ने कार्यभार ग्रहण किया और आशा वैष्णव ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गभरा में प्रधान पाठक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया तीनों शिक्षकों का स्वागत सम्मान संकुल के समस्त शिक्षक साथियों द्वारा किया गया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

जिसमें समस्त ग्रामवासियों एवं ग्राम पंचायत के प्रतिनिधिगण शामिल हुए ग्रामवासियों की ओर से तोरण जंघेल ने मैडम के कार्यकाल को बताया। संकुल समन्वयक जीआर टंडन ने मैडम के कार्यकाल और उनके व्यक्तिगत व्यवहार को बताया कार्यक्रम का संचालन प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन प्राथमिक शाला पुरेना ने किया।संकुल स्तरीय सम्मान समारोह:अनुपमा जैन को विदाई और अनिल जंघेल एवं आशा वैष्णव का स्वागत

संकुल के समस्त शिक्षक साथियों एवं ग्रामवासियों ने श्रीफल, अंगवस्त्र, डायरी, पेन आदि भेंट किए उपस्थित सभी लोगों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था किया गया था आज के कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक प्राचार्य अनिल कुमार जंघेल, आशा वैष्णव, सुनील कुमार यादव, शंकर सिंह खुसरो, राधा ठाकुर, मया राम निषाद, तिलेश्वर साहू, शशि माला श्रीवास्तव, साधना देवांगन, चैताली भद्र, नारायण वर्मा, तारिका ध्रुवे, रोहिणी नेताम, अंजुलता कुजूर, गोकुल वर्मा, श्रद्धा वैष्णव, सरिता पंसारी, संदीप श्रीवास्तव सहित छात्र छात्राएं और ग्रामवासी शामिल हुए।

Cluster level felicitation ceremony: Farewell to Anupama Jain and welcome to Anil Janghel and Asha Vaishnav




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg