Sat. Jul 25th, 2026

सिंगबोरा और ग्वालगुंडी में पहली बार ग्रिड से जुड़ी बिजली, वर्षों का इंतजार हुआ खत्म

Singbora and Guwalgundi are connected to the grid for the first time, ending years of waiting. सिंगबोरा और ग्वालगुंडी में पहली बार ग्रिड से जुड़ी बिजली, वर्षों का इंतजार हुआ खत्म
खबर शेयर करें..

सिंगबोरा और ग्वालगुंडी में पहली बार ग्रिड से जुड़ी बिजली, वर्षों का इंतजार हुआ खत्म

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // जिले के दूरस्थ ग्राम सिंगबोरा एवं ग्वालगुंडी में पहली बार परंपरागत ग्रिड कनेक्टिविटी के माध्यम से विद्युत आपूर्ति सफलतापूर्वक प्रारंभ कर दी गई है। इससे दोनों गांवों में खुशी और उत्साह का माहौल है।

यह कार्य प्रबंध संचालक (एम.डी.) भीम सिंह कंवर, कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चन्द्रवाल, कार्यपालक निदेशक शिरीष सेलेट (राजनांदगांव) तथा अधीक्षण अभियंता शंकेश्वर कंवर के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश में पूर्ण किया गया।

विद्युत् सुविधा से जगमगा उठा गांव 

वर्षों से विद्युत सुविधा से वंचित ग्रामीणों के घर अब रोशनी से जगमगा उठे हैं। ग्रिड कनेक्टिविटी मिलने से घरेलू कार्यों में सुगमता आएगी, वहीं बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य सेवाओं और छोटे व्यवसायों को भी नई गति मिलेगी। ग्रामीणों ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए शासन-प्रशासन और विद्युत विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।Singbora and Guwalgundi are connected to the grid for the first time, ending years of waiting. सिंगबोरा और ग्वालगुंडी में पहली बार ग्रिड से जुड़ी बिजली, वर्षों का इंतजार हुआ खत्म

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

ग्रामीणों का कहना है कि अब गांव में पंखे, टीवी, मोबाइल चार्जिंग जैसी मूलभूत सुविधाएं सहज उपलब्ध होंगी, जिससे जीवन स्तर में सुधार होगा। साथ ही भविष्य में स्वरोजगार एवं लघु उद्योगों की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

आपके क्षेत्र की खबर : खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा के प्रयासों से करोड़ों का कार्य बजट में हुए सम्मिलित

यह पहल क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि ग्रामीण अंचलों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

Singbora and Guwalgundi are connected to the grid for the first time, ending years of waiting.




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg