Sun. Jul 26th, 2026

T-20 विश्वकप : भारत-न्यूजीलैंड में खिताबी भिड़ंत आज,आखिरी दांव, आज सिर्फ जीत की बात

T-20 विश्वकप : भारत-न्यूजीलैंड में खिताबी भिड़ंत आज
खबर शेयर करें..

T-20 विश्वकप : भारत-न्यूजीलैंड में खिताबी भिड़ंत आज,आखिरी दांव, आज सिर्फ जीत की बात

स्पोर्ट्स खबर डेस्क खबर 24×7 अहमदाबाद// अहमदाबाद का आसमान एक बार फिर क्रिकेट के रंग में रंग गया है। मैदान वही-नरेंद्र मोदी स्टेडियम। यहां रविवार को सायं 7 बजे से टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 क्रिकेट विश्वकप की खिताबी भिड़ंत होगी।

भारत के निशाने पर 3 रेकॉर्ड
1. तीन बार टी-20 विश्वकप जीतने वाली पहली टीम बनने का मौका।
2. लगातार दो टी-20 विश्वकप जीतने वाली पहली टीम हो सकती है।
3. टी-20 विश्व चैंपियन बनने वाली पहली मेजबान टीम बनने का अवसर।

भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को जिस जिद और संयम से हराया, वह केवल जीत नहीं थी-एक विश्वास था कि यह टीम दबाव के क्षणों में भी टूटती नहीं है। संजू सैमसंग की बल्ले से निकली लय और गेंदबाजों की सधी हुई आग ने इंग्लैंड को सात रन से रोक दिया।T-20 विश्वकप : भारत-न्यूजीलैंड में खिताबी भिड़ंत आज

आज एक बार फिर संजू सैमसंग, सूर्य कुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या निगाहें होंगी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम भी अपने अनुशासन, धैर्य और मौके की पहचान के लिए जानी जाती है। यह वही टीम है जो शोर नहीं करती, बस खेलती है। पिछले मैचों में यह उसने दिखाया भी है। ऐसे में आज अहमदाबाद में एक ओर भारत. के करोड़ों सपनों का शोर होगा, दूसरी ओर न्यूजीलैंड की शांत दृढ़ता। आखिर हर कोई चाहता है कि टीम इंडिया एक बार फिर विश्व चैंपियन बन इतिहास लिखें।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

यहां कभी नहीं जीता न्यूजीलैंड

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड की टीम कभी टी-20 मैच नहीं जीत पाई है। उसने यहां दो मैच खेले हैं और दोनों हारे हैं।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg