Sun. Jul 26th, 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन और अधिकारों पर हुआ विशेष संवाद

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन और अधिकारों पर हुआ विशेष संवाद
खबर शेयर करें..

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन और अधिकारों पर हुआ विशेष संवाद

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम पेंड्रीकला में महिला सशक्तिकरण को समर्पित एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं, स्व-सहायता समूहों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही।

 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत खैरागढ़ की अध्यक्ष श्रीमती राजेश्री त्रिपाठी ने की। इस अवसर पर नगर पालिका खैरागढ़ की अध्यक्ष श्रीमती गिरजा चंद्राकर, महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति श्रीमती भुनेश्वरी देवांगन, माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती निधि शर्मा तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कुमारी आकांक्षा खलखो विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

 

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। इसके बाद महिलाओं द्वारा स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बना दिया।

 

मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही हैं। सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ उठाकर महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

 

जनपद अध्यक्ष राजेश्री त्रिपाठी ने कहा कि महिला दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकार, सम्मान और समान अवसरों के प्रति जागरूकता का प्रतीक है। उन्होंने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं की सराहना करते हुए कहा कि समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं।

 

महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति श्रीमती भुनेश्वरी देवांगन ने कहा कि महिला सशक्तिकरण से ही समाज का समग्र विकास संभव है। उन्होंने महिलाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन और अधिकारों पर हुआ विशेष संवाद

 मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती निधि शर्मा तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कुमारी आकांक्षा खलखो ने अपने संबोधन में महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में समानता और सम्मान के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग से कमलेश श्रीवास्तव द्वारा महिलाओं को साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों के संबंध में जानकारी दी गई तथा इससे सतर्क रहने के उपाय बताए गए। उन्होंने बताया कि अनजान कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने जैसी गलतियों से बचकर साइबर अपराधों से सुरक्षित रहा जा सकता है।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन और अधिकारों पर हुआ विशेष संवाद

 

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गिरजा चंद्राकर ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और समाज के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें : साड़ी का पल्लू फंसा बाइक में गिरने से हुई शिक्षिका की मौत

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं स्व-सहायता समूहों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही महिलाओं को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।

 

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, स्व-सहायता समूह की सदस्याएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए किया गया।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg