Sun. Jul 19th, 2026

साड़ी का पल्लू फंसा बाइक में गिरने से हुई शिक्षिका की मौत

A teacher died after her saree pallu got stuck in her bike and she fell down.साड़ी का पल्लू फंसा बाइक में गिरने से हुई शिक्षिका की मौत
खबर शेयर करें..

साड़ी का पल्लू फंसा बाइक में गिरने से हुई शिक्षिका की मौत

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़// नगर के किल्लापारा में शनिवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में वेसलियन इंग्लिश मीडियम स्कूल की शिक्षिका मर्सी बचईया (45 वर्ष) की उपचार के दौरान मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मर्सी बचईया मूलतः बैगाडेरा दल्ली की निवासी थीं और वर्तमान में दाऊचौरा में रहती थीं। वे अमलीपारा स्थित वेसलियन इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

बताया जाता है कि शनिवार सुबह करीब 9 बजे वे अपने पुत्र रॉबी बचईया के साथ दोपहिया वाहन से स्कूल जा रही थीं। इसी दौरान किल्लापारा स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पास अचानक उनकी साड़ी का पल्लू बाइक के पिछले पहिए में फंस गया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क पर गिर पड़ीं।A teacher died after her saree pallu got stuck in her bike and she fell down.साड़ी का पल्लू फंसा बाइक में गिरने से हुई शिक्षिका की मौत

राजनांदगांव से दुर्ग फिर रायपुर किया था रेफर

हादसे में उनके सिर सहित शरीर, के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई। विशेष रूप से सिर के बाएं हिस्से में गहरी चोट लगने से उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जिला सिविल अस्पताल खैरागढ़ ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पहले राजनांदगांव और फिर दुर्ग के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया।

परिजनों ने बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें रायपुर स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों के लगातार प्रयासों के बावजूद गंभीर चोटों के कारण उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस दुखद घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg