Mon. Jul 13th, 2026

देवपुरा घाट में 9 अप्रैल से रुद्र महायज्ञ व शिव महापुराण कथा का आयोजन

Rudra Maha Yagya and Shiv Mahapuran Katha will be organised at Devpura Ghat from April 9. देवपुरा घाट में 9 अप्रैल से रुद्र महायज्ञ व शिव महापुराण कथा का आयोजन
खबर शेयर करें..

देवपुरा घाट में 9 अप्रैल से रुद्र महायज्ञ व शिव महापुराण कथा का आयोजन

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। जिले के साल्हेवारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवपुरा घाट में 9 अप्रैल 2026 से रुद्र महायज्ञ एवं श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन शुरू होने जा रहा है। यह आयोजन 15 अप्रैल 2026 तक चलेगा। देवपुरा, जो साल्हेवारा से लगभग 2 किलोमीटर पहले स्थित है, इन दिनों धार्मिक माहौल में रंगने को तैयार है।

आयोजन समिति के अनुसार, कार्यक्रम जनकल्याण एवं विश्व कल्याण की मंगल कामना के उद्देश्य से किया जा रहा है। प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक यज्ञ, पूजन, अभिषेक, शिव सहस्त्रनाम अर्चना एवं देवी-देवताओं का आवाहन किया जाएगा।

वहीं, प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से श्री शिव महापुराण कथा का वाचन किया जाएगा, जिसमें श्यामपुर कांपा, बेमेतरा निवासी प्रसिद्ध कथा वाचक वेद विभूषण, भागवत अलंकार, भारत गौरव पंडित मोहन नारायण शास्त्री द्वारा कथा प्रस्तुत की जाएगी।Rudra Maha Yagya and Shiv Mahapuran Katha will be organised at Devpura Ghat from April 9. देवपुरा घाट में 9 अप्रैल से रुद्र महायज्ञ व शिव महापुराण कथा का आयोजन

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

कार्यक्रम के दौरान पार्थिव शिवलिंग पूजन, अभिषेक एवं श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष वितरण भी किया जाएगा। आयोजन को लेकर ग्रामवासियों में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

समस्त ग्रामवासी देवपुरा घाट ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg