Mon. Jul 13th, 2026

राजधानी के इस टाकीज टाॅकीज के पीछे चला रहा था अवैध शराब का धंधा, पुलिस ने माफिया को किया गिरफ्तार 

Police arrested liquor smuggler
खबर शेयर करें..

राजधानी के इस टाकीज टाॅकीज के पीछे चला रहा था अवैध शराब का धंधा, पुलिस ने माफिया को किया गिरफ्तार 

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर। राजधानी में पुलिस ने शराब माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की टीम ने मुख्य सरगना दीपक मुदलियार को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रभात टाॅकीज के पीछे भट्ठी क्षेत्र में अवैध शराब का धंधा चला रहा था। Raipur News

 

जानकारी के मुताबिक, थाना गंज क्षेत्र में जनवरी 2026 में गंजपारा स्थित प्रभात टाॅकीज के पीछे भट्ठी क्षेत्र में अवैध देशी मसाला मदिरा के बड़े जखीरे के संबंध में पुलिस ने कार्रवाई की थी। टीम ने मौके से 238 पौवा और 3.40 लाख नगदी भी जब्त की थी। Raipur News

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

 

मामले में थाना गंज में धारा 34 2, आबकारी अधिनियम व 112 2, भारतीय न्याय संहिता के तहत पंजीबद्ध किया गया था। जांच में यह पाया गया कि अवैध शराब का कारोबार संगठित तरीके से संचालित किया जा रहा था, जिसमें कई व्यक्ति मिलकर चला रहे थे। पुलिस ने मामले में तकनीकी साक्ष्य व पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क का पता लगाया, जिसमें मुख्य सरगना दीपक मुदलियार की भूमिका सामने आई। Raipur NewsPolice arrested liquor smuggler

 

पुलिस ने पूर्व में ही ओमप्रकाश साहू, गोपाल दास मानिकपुरी, रोजश नागेश, दीप पाल सागर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने मुख्य सरगना के बारे में भी खुलासा किया था, जिसके बाद पुलिस की टीम दीपक मुदलियार तक पहुंची। आरोपी लंबे समय से फरार रहकर अवैध शराब का नेटवर्क चला रहा था। आरोपी के खिलाफ धारा 34 2, आबकारी अधिनियम व 112 2, भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज किया गया। 30 मार्च को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

 

पुलिस ने आरोपी के अवैध शराब के संगठित नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। साथ ही पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अगर नशे का अवैध करोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ शिकातय मिलती है तो उन्हेें भी बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg