लोन के लिए नहीं काटने पड़ेंगे बैंक के चक्कर, RBI कर रहाये तैयारी
व्यापार खबर डेस्क खबर 24×7 नई दिल्ली // अब लोन के लिए बैंकों के चक्कर काटने और लंबी कागजी कार्रवाई का झंझट खत्म होने वाला है। रिजर्व बैंक (आरबीआई) जल्द ही ‘यूनिफाइड लेंडिंग इंटरफेस’ (यूएलआई) प्लेटफॉर्म लॉन्च करने जा रहा है। इससे आप मोबाइल से ही मिनटों में पर्सनल, होम या खेती के लिए लोन ले सकेंगे।
इस योजना के तहत शुरुआत में छोटे कर्ज और खेती से जुड़े लोन दिए जाएंगे। इसमें किसान क्रेडिट, डेयरी, गोल्ड, पर्सनल और । वाहन लोन जैसे विकल्प भी मिलेंगे।
RBI LOAN APP
इसलिए खास…⭕. जमीन के रिकॉर्ड, क्रेडिट स्कोर और आय की जानकारी एक ही जगह उपलब्ध होगी। ⭕. अभी तक 89 लेंडर्स और 53 डेटा सर्विस संस्थाएं जुड़ी, जो 141 तरह की सूचनाएं साझा करेंगी। ⭕. बैंकों के परिचालन लागत में 60 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है |



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

