Wed. Oct 7th, 2026

छुईखदान में संत समागम, 35 से 40 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

छुईखदान में संत समागम, 35 से 40 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान
खबर शेयर करें..

छुईखदान में संत समागम, 35 से 40 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। शहीद नगरी छुईखदान के केकतीबाड़ी मैदान में 7 अक्टूबर को पंथ श्री हुजूर उदित मुनिनाम साहेब के संत समागम समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर कबीरपंथी समाज एवं आयोजन समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। एसकेडीवी मिशन ( सद्गुरु कबीर धर्मदास वंशावली ) के जिला, तहसील एवं ग्रामीण प्रतिनिधि आयोजन को सफल बनाने के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं। दामाखेड़ा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

 

तैयारियों को लेकर लगातार बैठकें

संत समागम समारोह के प्रतिनिधि ने बताया कि आयोजन की तैयारियों को लेकर समिति की लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। कार्यक्रम से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए पदाधिकारियों एवं सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्रवासी एवं नगरवासियों का भी महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

छुईखदान में संत समागम, 35 से 40 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

अलग-अलग समितियां संभालेंगी व्यवस्था

श्रद्धालुओं की संभावित बड़ी संख्या को देखते हुए आयोजन समिति ने अलग-अलग व्यवस्थाओं के लिए समितियों का गठन किया है। इनमें मंच, संत आवास, भोजन, पेयजल, विद्युत, पार्किंग एवं वालंटियर व्यवस्था प्रमुख हैं। प्रत्येक व्यवस्था के लिए अलग-अलग पदाधिकारी एवं सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है आयोजन की तैयारियों में कबीरपंथ से जुड़े गांव-गांव के अनेक अनुयायी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

छुईखदान में संत समागम, 35 से 40 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमानयह भी पढ़ें : मंच पर गूंजा एकलव्य का दर्द: IKSVV में ‘एक और द्रोणाचार्य’ ने दर्शकों को झकझोरा, पूछा- प्रतिभा का हक कौन छीन रहा?

35 से 40 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

 7 अक्टूबर को संत समागम व्यापक स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। आयोजन में लगभग 35 से 40 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के अलावा राजनांदगांव, कवर्धा, बेमेतरा और दुर्ग सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा अन्य राज्यों से भी कबीरपंथी अनुयायियों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए पार्किंग, पेयजल, भोजन, बिजली, आवास और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। Sant Samagam

 

धमधा से छुईखदान तक होगा साहेब का स्वागत

आयोजन से जुड़ी जानकारी के अनुसार पंथ श्री हुजूर उदित मुनिनाम साहेब का आगमन धमधा की ओर से 9 बजे जोरातराई, बाजार अतरिया होते हुए खैरागढ़ और फिर छुईखदान की ओर होगा। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर अनुयायियों एवं समाजजनों द्वारा साहेब का स्वागत किए जाने की तैयारी है। 12 बजे छुईखदान पहुंचने पर बाइक रैली के साथ साहेब का स्वागत किया जाएगा। इसके लिए भी आयोजन समिति एवं अनुयायियों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन समिति का कहना है कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को व्यवस्थित किया जा रहा है। समिति ने संत समागम को शांतिपूर्ण, भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी स्तरों पर तैयारियां तेज कर दी हैं। Kabir das 

 

प्रेस वार्ता में SKDV मिशन राष्ट्रीय प्रतिनिधि सीडी वर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य प्रतिनिधि DKDV मिशन महंत आरती दास, जिला प्रतिनिधि देवकरण दास वर्मा, घम्मन साहू उपस्थित रहे।

देखे वीडियो..




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!