Mon. Oct 5th, 2026

शिक्षकों की कमी से प्रभावित हो रही पढ़ाई, ABVP ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; 10 दिन में व्यवस्था की मांग

शिक्षकों की कमी से प्रभावित हो रही पढ़ाई, ABVP ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; 10 दिन में व्यवस्था की मांग
खबर शेयर करें..

शिक्षकों की कमी से प्रभावित हो रही पढ़ाई, ABVP ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; 10 दिन में व्यवस्था की मांग

 

सेजेस साल्हेवारा में सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत रक्तदान महादान की प्रेरणा से दिलीप शुक्ला,मेरी श्रीमती उषा शुक्ला तथा पुत्रगण सहित परिवार के अन्य सदस्य रक्तदान किया गया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

 

वरिष्ठ युवा चिकित्सक डॉ. प्रकाश वर्मा (MBBS) एवं वरिष्ठ युवा पैथोलॉजिस्ट प्रवीण गायकवाड़ के प्रेरणादायी मार्गदर्शन से वनांचल साल्हेवारा मे ।

 

शिक्षकों की कमी से प्रभावित हो रही पढ़ाई, ABVP ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; 10 दिन में व्यवस्था की मांग

 

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 साल्हेवारा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) इकाई साल्हेवारा के कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न सेवा कार्यों में सहभागिता करते हुए विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं को लेकर भी आवाज उठाई। इसी क्रम में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी/अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, साल्हेवारा में शिक्षकों की कमी को दूर करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया।शिक्षकों की कमी से प्रभावित हो रही पढ़ाई, ABVP ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; 10 दिन में व्यवस्था की मांग शिक्षकों की कमी से प्रभावित हो रही पढ़ाई, ABVP ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; 10 दिन में व्यवस्था की मांग

यह भी पढ़ें : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जालबंधा नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी घोषित

ABVP द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि विद्यालय में लंबे समय से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों के पद रिक्त होने के कारण विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई एवं शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। विद्यालय में वर्तमान में अर्थशास्त्र, राजनीतिक विज्ञान, संस्कृत, अंग्रेजी, हिंदी एवं रसायन विज्ञान जैसे विषयों के शिक्षकों की कमी बताई गई है।

यह भी पढ़ें : कार की चेंबर में छिपाकर कर रहे थे गांजा की तस्करी, 10.5 किलो गांजा बरामद, चार गिरफ्तार

शिक्षकों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को संबंधित विषयों की पढ़ाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिसका सीधा प्रभाव उनकी शैक्षणिक तैयारी एवं परीक्षा परिणाम पर पड़ सकता है। ABVP कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए इस समस्या का तत्काल निराकरण किया जाना आवश्यक है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि शिक्षकों की व्यवस्था को लेकर पूर्व में विकासखंड शिक्षा अधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा जा चुका है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें : KHAIRAGARH NEWS: मुतेड़ा नदी किनारे संदिग्ध जमावड़ा, ग्रामीणों ने कुछ लोगों को पकड़ा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिला प्रशासन से मांग की कि विद्यार्थियों के हित एवं उनके उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए 10 दिवस के भीतर विद्यालय में सभी आवश्यक विषयों के पर्याप्त एवं योग्य शिक्षकों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

ABVP ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समयावधि में समस्या का समाधान नहीं किया जाता है, तो विद्यार्थियों के हित में लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलनात्मक कदम उठाया जाएगा।

इस अवसर पर नगर मंत्री कीर्तन यादव सहित ABVP इकाई साल्हेवारा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। परिषद ने जिला प्रशासन से इस गंभीर शैक्षणिक समस्या को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!