Tue. Oct 6th, 2026

बस का इंतजार कर रहे थे शिक्षिका और छात्र, तेज रफ्तार ईको वाहन ने मारी जोरदार टक्कर

खबर शेयर करें..

बस का इंतजार कर रहे थे शिक्षिका और छात्र, तेज रफ्तार ईको वाहन ने मारी जोरदार टक्कर

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव। जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर ग्राम ठेलकाडीह के मुख्य चौक में सोमवार शाम करीब 5 बजे तेज रफ्तार मारुति ईको वाहन ने शिक्षिका और एक स्कूली छात्र को अपनी चपेट में ले लिया।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई जहाँ प्रारंभिक उपचार के बाद दोनों को राजनांदगांव के पेंड्री स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। इस इलाज के दौरान शिक्षिका की मौत हो गया। 

मिली जानकारी के अनुसार ठेलकाडीह के शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षिका किरण तिवारी स्कूल की छुट्टी के बाद राजनांदगांव जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थीं। वह स्कूल के कुछ बच्चों के साथ मुख्य चौक स्थित बस स्टैंड पर खड़ी थीं।

रफ्तार इतनी की उछलकर दूर जा गिरे शिक्षिका और छात्र

इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही मारुति ईको वाहन अनियंत्रित होकर वहां पहुंची और शिक्षिका सहित एक छात्र को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिक्षिका और छात्र उछलकर कुछ दूरी पर जा गिरे।

बस का इंतजार कर रहे थे शिक्षिका और छात्र, तेज रफ्तार ईको वाहन ने मारी जोरदार टक्कर
मृतिका शिक्षिका किरण तिवारी

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहाँ इलाजनके दौरान शिक्षिका किरण तिवारी ने दम तोड़ दिया वही 

 

इधर घटना की सूचना मिलते ही ठेलकाडीह चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!