Sun. Jul 26th, 2026

टहलने निकले बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, हुई मौत

Rod accident
प्रतीकात्मक चित्र
खबर शेयर करें..

टहलने निकले बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, हुई मौत

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। खाना खाने के बाद टहलने निकले बुजुर्ग की मोटरसायकल की टककर से मौत हो गई। बताया गया की मोटरसायकल सवार नशे में धुत तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। 

मामला थाना खैरागढ़ क्षेत्र के वार्ड दाऊचौरा 16 में बीती रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान गैंददास सोनवानी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गैंददास सोनवानी रात करीब 10:30 बजे खाना खाने के बाद रोज की तरह ही टहलने निकला था। इसी दौरान मुस्का रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गए।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

बताया जा रहा है कि पिपरिया निवासी 21 वर्षीय हेमंत पटेल जो मुस्का की ओर से आ रहा था शराब के नशे में धुत होकर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 08 AL 3455) चला रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।An elderly man who had gone for a walk was hit by a speeding bike and died.टहलने निकले बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, हुई मौत

घटना के तुरंत बाद उन्हें सिविल अस्पताल खैरागढ़ ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg