Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

शासकीय भूमि से हो रहा था अवैध खनन,एक पोकलेन और 3 हाइवा जब्त

शासकीय भूमि से हो रहा था अवैध खनन
खबर शेयर करें..

शासकीय भूमि से हो रहा था अवैध खनन, एक पोकलेन और 3 हाइवा जब्त

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 मुंगेली // जिले में अवैध उत्खनन पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि से अवैध खनन में संलिप्त एक पोकलेन मशीन और तीन हाइवा वाहनों को जब्त किया है। कलेक्टर के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में मुंगेली विकासखंड के ग्राम अमरटापू (मोतिमपुर) क्षेत्र में बिना अनुमति खनन कार्य संचालित पाया गया।

solar pinal
solar pinal

जानकारी के अनुसार मुंगेली एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान शासकीय भूमि पर अवैध रूप से खनिज उत्खनन किया जा रहा था, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित मशीनरी एवं वाहनों को जब्त कर लिया गया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

शासकीय भूमि से हो रहा था अवैध खनन

जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले में लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन का कहना है कि शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।  Illegal mining was taking place on government land.




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!