तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर जंगली सूअर का हमला, 10 घायल
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 डोंगरगढ़ // ब्लॉक के एलबी नगर क्षेत्र के कोहलाकसा गांव में तड़के सुबह तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर जंगली सुवर ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में करीब 10 ग्रामीण घायल हो गए, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

ग्रामीण गए थे तेन्दुपत्ता तोड़ने
बताया जा रहा है कि ग्रामीण रोज की तरह सुबह जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे, तभी अचानक जंगली सुवर ने हमला कर दिया। हमले में 5 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रेफर किया गया है।
10 ग्रामीण हुए घायल
घायलों में कोहलाकसा निवासी फूलबाई को सीने और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। अन्य घायलों का इलाज जारी है। घटना के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है और लोग जंगल जाने से कतरा रहे हैं।![]()
ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में जंगली जानवरों के बढ़ते खतरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल वन विभाग की टीम को सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।


