Wed. Aug 5th, 2026

तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर जंगली सूअर का हमला, 10 घायल

तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर जंगली सूअर का हमला, 10 घायल
खबर शेयर करें..

तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर जंगली सूअर का हमला, 10 घायल

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 डोंगरगढ़ // ब्लॉक के एलबी नगर क्षेत्र के कोहलाकसा गांव में तड़के सुबह तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर जंगली सुवर ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में करीब 10 ग्रामीण घायल हो गए, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

ग्रामीण गए थे तेन्दुपत्ता तोड़ने 

बताया जा रहा है कि ग्रामीण रोज की तरह सुबह जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे, तभी अचानक जंगली सुवर ने हमला कर दिया। हमले में 5 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रेफर किया गया है।

 

10 ग्रामीण हुए घायल 

घायलों में कोहलाकसा निवासी फूलबाई को सीने और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। अन्य घायलों का इलाज जारी है। घटना के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है और लोग जंगल जाने से कतरा रहे हैं।तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर जंगली सूअर का हमला, 10 घायल

ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में जंगली जानवरों के बढ़ते खतरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल वन विभाग की टीम को सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg