Wed. Jul 1st, 2026

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में 332 संविदा पदों पर भर्ती, 15 मई से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

खबर शेयर करें..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में 332 संविदा पदों पर भर्ती, 15 मई से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

⭕ राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी एवं खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में विभिन्न कैडरों के रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अंतर्गत जिला राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी तथा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। जारी विज्ञप्ति के अनुसार कुल 22 कैडरों के 332 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

 

भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आर.ओ.पी. 2025-26 में स्वीकृत मानव संसाधन पदों के आधार पर की जाएगी।

 

इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 15 मई 2026 से 29 मई 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल निर्धारित वेबसाइट https://govthealth.cg.gov.in/RecRajnandgaonCont2026 के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई द्वारा जारी विज्ञप्ति में अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg