Fri. Jul 3rd, 2026

BJP के वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक के साथ सरेराह लूट की घटना, मोबाइल छीनकर भागे बदमाश

BJP के वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक के साथ सरेराह लूट की घटना, मोबाइल छीनकर भागे बदमाश
खबर शेयर करें..

BJP के वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक के साथ सरेराह लूट की घटना, मोबाइल छीनकर भागे बदमाश

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर // छत्तीसगढ़ की राजधानी के वीआईपी इलाके में एक बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया है। सूबे के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक के साथ सरेराह लूट की घटना हुई है। बाइक सवार शातिर लुटेरे उनका मोबाइल फोन छीनकर हवा में गायब हो गए।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

मार्निग वाक् पर निकले थे धरमलाल कौशिक

मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना आज सुबह करीब 8 बजे की है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक { Former Assembly Speaker Dharamlal Kaushik}  रोजाना की तरह अपने घर से सुबह की सैर (मॉर्निंग वॉक) पर निकले थे। वे सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शंकर नगर के पास भारत माता चौक के करीब टहल रहे थे। उस वक्त वे सड़क पर अकेले ही थे, जिसका फायदा बाइक सवार लुटेरों ने उठाया।BJP के वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक के साथ सरेराह लूट की घटना, मोबाइल छीनकर भागे बदमाश

अचानक पीछे से झपट्टा मार छिना मोबाइल 

कौशिक अभी टहल ही रहे थे कि अचानक पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात युवक आए। इससे पहले कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुछ समझ पाते, बाइक पर पीछे बैठे लड़के ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया।

वारदात के बाद तेज रफ़्तार से हुए फरार 

वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाते हुए पलक झपकते ही मौके से फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना से धरमलाल कौशिक भी सन्न रह गए। उन्होंने बिना कोई वक्त गंवाए तुरंत इस मामले की जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को दी। ( Former Assembly Speaker Dharamlal Kaushik) 

CCTV फुटेज खंगाल रही है पुलिस

वीआईपी और हाई अलर्ट वाले इलाके में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के साथ हुई इस लूट से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर दी है। घटना स्थल और उसके आस-पास के रास्तों पर लगे सभी सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि लुटेरों का सुराग लगाया जा सके। गृह मंत्री के दौरे के बीच हुई इस वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Senior BJP leader Dharamlal Kaushik was robbed in broad daylight; the miscreants fled after snatching his mobile phone.source




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg