Mon. Jul 13th, 2026

बजा 112 का सायरन और हुआ शराब की डिलीवरी.. वीडियो वाइरल होने पर SP ने लिया एक्शन, आरक्षक और उसके ड्राइवर सस्पेंड 

SP का एक्शन, आरक्षक और ड्राइवर सस्पेंड The 112 siren sounded, and liquor was delivered. After the video went viral, the SP took action, suspending the constable and his driver.बजा 112 का सायरन और हुआ शराब की डिलीवरी.. वीडियो वाइरल होने पर SP ने लिया एक्शन, आरक्षक और उसके ड्राइवर सस्पेंड 
खबर शेयर करें..

बजा 112 का सायरन और हुआ शराब की डिलीवरी.. वीडियो वाइरल होने पर SP ने लिया एक्शन, आरक्षक और उसके ड्राइवर सस्पेंड 

मध्यप्रदेश खबर डेस्क खबर 24×7 रीवा। जिले के गंगेव क्षेत्र से पुलिस व्यवस्था और अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आपातकालीन सेवा के लिए तैनात डायल-112 वाहन का इस्तेमाल कथित तौर पर शराब मंगवाने के लिए किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद रीवा पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल कांस्टेबल और ड्राइवर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

​यह है पूरा मामला

​वायरल वीडियो गंगेव क्षेत्र की एक शराब दुकान के पास का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए इस वीडियो में ​आपातकालीन सेवा की डायल-112 गाड़ी सड़क किनारे आकर रुकती है। सायरन बजते ही एक युवक शराब की दुकान से बियर और शराब लेकर सीधे पुलिस वाहन के पास पहुंचता है।​ वह युवक गाड़ी के भीतर मौजूद पुलिसकर्मियों को शराब की डिलीवरी देता है।

 

​आसपास के लोगों ने बना लिया वीडियो 

​वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों की इस हरकत का वीडियो बना लिया। लोगों का आरोप है कि ये पुलिसकर्मी ऑन-ड्यूटी पर थे और उन्होंने अपने पद व सरकारी वाहन का दुरुपयोग करते हुए सरेआम शराब मंगवाई। लोगों का कहना है कि जिस पुलिस के डर से अपराधी भागते हैं, वही पुलिस अब सरेआम सरकारी गाड़ी में शराब ले रही है, जिससे पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई है।SP का एक्शन, आरक्षक और ड्राइवर सस्पेंड The 112 siren sounded, and liquor was delivered. After the video went viral, the SP took action, suspending the constable and his driver.बजा 112 का सायरन और हुआ शराब की डिलीवरी.. वीडियो वाइरल होने पर SP ने लिया एक्शन, आरक्षक और उसके ड्राइवर सस्पेंड 

 

​एसपी ने लिये एक्शन 

​जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आया, विभाग में हड़कंप मच गया। रीवा के पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुशासनहीनता और कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में गाड़ी में तैनात आरक्षक और उसके ड्राइवर को तुरंत निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही मामले की आगे की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg