Mon. Jul 13th, 2026

महिला को अश्लील मैसेज भेजने वाला सिरफिरा गिरफ्तार: KCG पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी को दबोचा, भेजा जेल

महिला को अश्लील मैसेज भेजने वाला सिरफिरा गिरफ्तार: KCG पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी को दबोचा, भेजा जेल
खबर शेयर करें..

महिला को अश्लील मैसेज भेजने वाला सिरफिरा गिरफ्तार: KCG पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी को दबोचा, भेजा जेल

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मुस्तैद खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अज्ञात मोबाइल नंबर से महिलाओं को अश्लील और आपत्तिजनक टेक्स्ट मैसेज भेजकर प्रताड़ित करने वाले एक सिरफिरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।  न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

कॉल डिटेल और साइबर सेल की मदद से खुला राज

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे किसी अज्ञात मोबाइल नंबर से लगातार अश्लील मैसेज आ रहे हैं, जिससे वह बेहद मानसिक तनाव में थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए केसीजी पुलिस टीम ने तुरंत एक्शन लिया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

साइबर सेल की मदद से पीड़िता के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल (CDR) निकाली गई और उस अज्ञात नंबर को ट्रेस किया गया। जांच में सामने आया कि वह मोबाइल नंबर कौशल कुमार पटेल (उम्र 28 वर्ष) का है। आरोपी कौशल कुमार ग्राम डुमरडीह ,थाना गातापार का रहने वाला है।

नए कानून (BNS) के तहत दर्ज हुआ केस

पुलिस ने जब आरोपी कौशल कुमार पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने कड़ाई के आगे अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी द्वारा महिला को अश्लील मैसेज भेजने की बात साबित होने पर थाना गातापार में उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 13/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75(2), 75(3) और 238 के तहत मामला पंजीकृत किया है।

कोर्ट ने भेजा जेल

आरोपी को गिरफ्तारी के पुख्ता कारणों की जानकारी देते हुए दिनांक 27 मई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया और उसके परिजनों को भी इसकी सूचना दी गई। इसके बाद केसीजी पुलिस ने आरोपी को जेएमएफसी (JMFC) न्यायालय खैरागढ़ में पेश किया, जहाँ से कोर्ट ने उसे न्यायिक रिमांड पर सीधे जेल भेज दिया है।महिला को अश्लील मैसेज भेजने वाला सिरफिरा गिरफ्तार: KCG पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी को दबोचा, भेजा जेल




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg