Breaking
Thu. Jun 4th, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी, अब नियुक्त किये तीन युवा प्रवक्ता

Cockroach Janata Party
खबर शेयर करें..

कॉकरोच जनता पार्टी, अब नियुक्त किये तीन युवा प्रवक्ता

नेशनल खबर डेस्क खबर 24×7 नई दिल्ली// कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने बुधवार को अपने तीन प्रवक्ताओं के नामों का ऐलान कर दिया। खोजी पत्रकार सौरभ दास को मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।

solar pinal
solar pinal

राजनीतिक शोधकर्ता, लेखक और फिल्म निर्माता विजेता दहिया और आइआइटी कानपुर के पूर्व छात्र और वैश्विक प्रबंधन परामर्श फर्म मैविंकजे में काम कर चुके आशुतोष रांका भी प्रवक्ता होंगे।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh
Cockroach Janata Party

इन तीनों पर लोगों और मीडिया के सामने अपनी बात रखने की जिम्मेदारी है। कार्यकर्ता सोनम वांगचुक कह चुके है कि वह 6 जून को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होंगे।Cockroach Janata Party

Cockroach Janata Party

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा है कि वह अमरीका से दिल्ली आएंगे। उन्होंने युवाओं से एयरपोर्ट पर पहुंचने और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने का भी आह्वान किया है।

बता दें कि भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत द्वारा एक सुनवाई के दौरान बेरोजगार युवाओं को “कॉकरोच” (तिलचट्टा) कहे जाने पर विवाद हुआ था इसी टिप्पणी पर कटाक्ष करते हुए, अभिजीत ने इस नाम से आंदोलन की शुरुआत सोशल मीडिया पर किया। यह आंदोलन देखते ही देखते सोशल मीडिया विशेषकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वायरल हो गया और इसके करोड़ों फॉलोअर्स हो गए।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg