Sat. Aug 8th, 2026

Chhattisgarh Politics: मानसून सत्र में सरकार को घेरने की तैयारी, नेता प्रतिपक्ष महंत बोले- इस बार लाएंगे अविश्वास प्रस्ताव

Chhattisgarh Politics: मानसून सत्र में सरकार को घेरने की तैयारी, नेता प्रतिपक्ष महंत बोले- इस बार लाएंगे अविश्वास प्रस्ताव
खबर शेयर करें..

Chhattisgarh Politics: मानसून सत्र में सरकार को घेरने की तैयारी, नेता प्रतिपक्ष महंत बोले- इस बार लाएंगे अविश्वास प्रस्ताव

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर / खैरागढ़। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने आगामी मानसून सत्र को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। खैरागढ़ प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बार विधानसभा में भाजपा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव (No Confidence Motion) लेकर आएगी।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

महंत ने कहा कि राज्य सरकार के कार्यकाल को ढाई साल से अधिक समय हो चुका है और जनता से किए गए कई वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं। ऐसे में कांग्रेस सरकार की नीतियों, जनहित के मुद्दों और प्रशासनिक विफलताओं को लेकर सदन के भीतर मजबूती से आवाज उठाएगी।

नेता प्रतिपक्ष महंत ने कहा, “हम अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे। बहुत हो गया, ढाई साल से ज्यादा समय हो गया है। अब सरकार को जनता के सामने जवाब देना होगा।”Chhattisgarh Politics: मानसून सत्र में सरकार को घेरने की तैयारी, नेता प्रतिपक्ष महंत बोले- इस बार लाएंगे अविश्वास प्रस्ताव

13 जुलाई से 17 जुलाई चलेगा मानसून सत्र 

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आगामी 13 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक प्रस्तावित है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है। कांग्रेस जहां सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है, वहीं भाजपा सरकार भी अपने कामकाज और उपलब्धियों को सदन में रखने की रणनीति बना रही है।

 

चरणदास महंत के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में मानसून सत्र को लेकर हलचल तेज हो गई है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कांग्रेस सदन में किन प्रमुख मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलती है।

(चरणदास महंत, अविश्वास प्रस्ताव, छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र 2026, कांग्रेस बनाम भाजपा, खैरागढ़ समाचार, Chhattisgarh Politics, No Confidence Motion.)




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg