Thu. Jun 25th, 2026

डोंगरगढ़ में कॉलेज जाने निकली नाबालिग छात्रा लापता, थाने में अपहरण का मामला दर्ज

dongargarh thana images
खबर शेयर करें..

डोंगरगढ़ में कॉलेज जाने निकली नाबालिग छात्रा लापता, थाने में अपहरण का मामला दर्ज

Dongargarh news : छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 डोंगरगढ़ //  थाना क्षेत्र से एक नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा 22 जून की सुबह कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुम इंसान कायम कर जांच शुरू की थी। मामले में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण की धारा में अपराध दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें : श्रमिक ध्यान दें: 30 जून तक e-KYC जरुरी वरना नहीं मिल पायेगा योजनाओ के लाभ

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

पुलिस के अनुसार नाबालिग के परिजनों ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री जो प्रथम वर्ष की छात्रा है। 22 जून की सुबह करीब 9 बजे नेहरू कॉलेज डोंगरगढ़ पढ़ने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों एवं परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर 23 जून को थाना डोंगरगढ़ में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।dongargarh thana images

बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका

पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका के आधार पर बीएनएस की धारा 137(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें : अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई: 200 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत जब्त, ₹1.46 लाख का जुर्माना वसूला

लापता छात्रा का कद लगभग 4 गोल फीट 5 इंच, रंग सांवला एवं चेहरा बताया गया है। वह गले में चांदी की माला, नाक में सोने की फुल्ली तथा कान में बाली पहने हुए थी। पुलिस ने छात्रा की तलाश के लिए जिले सहित आसपास के थानों को सूचना भेज दी है और मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें : सेवा सेतु में 86 से बढ़कर 441 शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg