Thu. Jun 25th, 2026

पांडादाह रथयात्रा मेला: व्यापारियों को टैक्स से मिली छूट, मंदिर समिति का बड़ा निर्णय

पांडादाह रथयात्रा मेला: व्यापारियों को टैक्स से मिली छूट, मंदिर समिति का बड़ा निर्णय
खबर शेयर करें..

पांडादाह रथयात्रा मेला: व्यापारियों को टैक्स से मिली छूट, मंदिर समिति का बड़ा निर्णय

KHAIRAGARH NEWS :  रियासत काल में राजनांदगाँव की राजधानी रहे ब्लाक के पांडादाह स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा पर्व को ऐतिहासिक बनाने मंदिर सेवा समिति की बैठक मे श्रद्धालुओं की सुविधा और मेले के सुव्यवस्थित संचालन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें : श्रमिक ध्यान दें: 30 जून तक e-KYC जरुरी वरना नहीं मिल पायेगा योजनाओ के लाभ

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

समिति अध्यक्ष पंडित मिहिर झा की अध्यक्षता और सचिव राजू यदु, रामेश्वर रामटेक, संतोष पुजारी, संतोष कर्ष, रिंकू महोबिया, संतू सिन्हा, आरती महोबिया, सरस्वती यदु, प्रमिला देवी सहित बड़ी संख्या में मौजूद समिति सदस्यों व ग्रामवासियों की मौजूदगी में रथयात्रा मेले में छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहित करने दुकान लगाने वाले स्थानीय व्यापारियों से इस साल किसी भी प्रकार का बाजार टैक्स नहीं लेने, श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए दर्शन व्यवस्था सुगम बनाने मंदिर में पहली बार प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्ग बनाए जाएंगा।

यह भी पढ़ें : सेवा सेतु में 86 से बढ़कर 441 शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर

भीड़ की संभावना को लेकर किया फैसला

बैठक में धार्मिक मर्यादा का ध्यान रखते हुए रथयात्रा के दौरान मंदिर के आसपास शराब दुकान और मांस मछली विक्रय केंद्रों को बंद रखने जिला प्रशासन से निवेदन का निर्णय लिया गया वही श्रद्धालुओं की किसी भी आपात सहायता के लिए तीन दिनों तक दो हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा, ताकि कॉल मिलते ही समिति सदस्य लोकेशन ट्रेस कर मदद के लिए पहुंच जाए। इसके अलावा मेले के दौरान समिति के पुरुष सदस्य पीले कुर्ता और महिला सदस्य पीली साड़ी में रहेंगी ताकि श्रद्धालु आसानी से उन्हें पहचान कर किसी भी दुविधा से निजात पा सकें।

समिति का अनुमान है कि इस बार बीते साल की तुलना में दुगुने श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। गौरतलब है कि रथयात्रा के दिन भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र रथ मे सवार होकर श्रद्धालुओं को दर्शन देते है, लेकिन रियासत काल में संस्कारधानी राजनांदगाँव की राजधानी रहे पांडादाह में भगवान जगन्नाथ श्रत्रालुओं के कांधो में निकलते है और मंदिर परिक्रमा कर दर्शन लाभ देते है।

मंदिर सेवा समिति के सभी सदस्य मेला अवधि में तीन दिनों तक लगातार पेयजल, साफ-सफाई और भीड़ नियंत्रण को लेकर कार सेवा देंगे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने समिति पुलिस अधीक्षक से भेंटकर अतिरिक्त पुलिस बल की मांग करेगा। पांडादाह रथयात्रा मेला: व्यापारियों को टैक्स से मिली छूट, मंदिर समिति का बड़ा निर्णय

यह भी पढ़े : भाजपा जनता को बरगला रही, देश में 12 साल से आपातकाल-यशोदा




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg