वन्य जीव तस्करी पर कार्रवाई, गोह सहित तीन संरक्षित वन्यजीवों के साथ दो गए जेल
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई-पंडरिया // खैरागढ़ वनमंडल के गंडई वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हुए अनुसूची-1 में शामिल संरक्षित जीव इंडियन मॉनिटर लिजर्ड (गोह) सहित तीन जीवित वन्यजीवों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
न्यायालय ने दोनों आरोपियों को 22 जुलाई तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी संजीत मरकाम ने बताया कि वन्यजीव संरक्षण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 8 जुलाई को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम मानपुर पहाड़ी निवासी बिहारी पारधी (47 वर्ष) और उसके पुत्र सुरेश पारधी (27 वर्ष) को मोटरसाइकिल से वन्यजीवों का अवैध परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया।

आरोपियों के कब्जे से एक जीवित इंडियन मॉनिटर लिजर्ड (गोह), एक जीवित वाटर हेन (जलमुर्गी) और एक जीवित तीतर बरामद किया गया। अवैध शिकार में प्रयुक्त जाल, फंदा, चाकूऔर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। वन विभाग ने आरोपियों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39, 48-ए, 49 और 51 (1) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। 9 जुलाई को दोनों आरोपियों को स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 22 जुलाई तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।![]()
इस कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी संजीत मरकाम के साथ वनपाल सदाराम जघेल और विकास हिरणवार, वनरक्षक अरशद कुरैशी, धर्मेंद्र साहू, हेम सिंह ठाकुर, प्रेम सागर सिदार, अजय रात्रे, अनिल कुमार गेंदले तथा सुरक्षा श्रमिकों की सराहनीय भूमिका रही।

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें.. 7415791636



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

