8.65 करोड़ की साइबर ठगी का फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने डिजिटल साक्ष्य किए जब्त
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। जिले की पुलिस ने करीब 8 करोड़ 65 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें : सरपंच सदन में कबाड़ की तरह सालों से पड़ा हुआ गरीबों का टिफिन, 5,860 मजदूरों का हक अब भी अधर में
पुलिस ने लिया हिरासत में
पुलिस के अनुसार भारत सरकार के समन्वय पोर्टल से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना खैरागढ़ में साइबर ठगी का मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान फरार आरोपी राकेश कुमार साहू उर्फ राहुल साहू (30 वर्ष) निवासी सुपेला, जिला दुर्ग की तलाश की जा रही थी। 9 जुलाई को पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। ![]()
महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य जब्त
पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य जब्त किए। जांच में सामने आया है कि विभिन्न राज्यों के लोगों से ऑनलाइन माध्यम से साइबर ठगी कर करीब 8 करोड़ 65 लाख 16 हजार 376 रुपये अलग-अलग बैंक खातों में जमा कराए गए थे। इस मामले में पहले भी कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश और मामले की विवेचना जारी है।
यह भी पढ़ें : खेत में करंट लगने से किसान की मौत, दो घायल; बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर करें संपर्क
केसीजी पुलिस ने लोगों से अपील की है, कि किसी भी अनजाअन कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी या बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस थाने में संपर्क करें।



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

