छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया // वनांचल क्षेत्र के ग्राम अचानकपुर मे आयोजित 9 दिवसीय श्री रामचरित मानस यज्ञ एवं भव्य संगीतमय श्री राम कथा के पांचवे दिन 11 जनवरी बुधवार को राजनांदगाव लोकसभा के सांसद संतोष पाण्डेय कथा श्रवनपान करने पहुंचे। यज्ञशाला का दर्शन करके माता शीलता मंदिर का भी दर्शन किये। MLA santosh pandey

कार्यक्रम में पहुंचे सांसद पांडे ने कहा की वनांचल क्षेत्र के लिए यह गर्व और साहस का विषय है की घोर वनांचल क्षेत्र मे भी धर्म जागरण एवं विश्व के कल्याण के लिए लोगों को जगाने का कार्य यज्ञ के माध्यम से किया जा रहा है।
सांसद संतोष पाण्डेय के साथ किसान नेता एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि खम्हन ताम्रकार, साल्हेवारा मंडल अध्यक्ष निज़ाम सिंह मंडावी, भाजपा जिला सदस्य राकेश ताम्रकार, संतोष ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, पार्षद यतीश कुंजाम, डा. डेरालाल मशखरे, जयप्रकाश मशखरे, भुनेश्वर सेन, राजू जंघेल शामिल हुए।.

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..7415791636



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

