Thu. Sep 24th, 2026

सिलाई प्रशिक्षण के 25 वर्ष पूरे होने पर प्रिया बुटीक में ने 25 छात्राओं को दिया निःशुल्क प्रशिक्षण

सिलाई प्रशिक्षण के 25 वर्ष पूरे होने पर प्रिया बुटीक में ने 25 छात्राओं को दिया निःशुल्क प्रशिक्षण
खबर शेयर करें..

सिलाई प्रशिक्षण के 25 वर्ष पूरे होने पर प्रिया बुटीक में ने 25 छात्राओं को दिया निःशुल्क प्रशिक्षण

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। शहर में स्थित प्रिया बुटीक सिलाई प्रशिक्षण केंद्र एवं सिलाई सेंटर की संचालिका भुनेश्वरी अग्रवाल ने सिलाई प्रशिक्षण के क्षेत्र में अपने 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सराहनीय पहल की है। उन्होंने अपने संस्थान से 25 छात्राओं को निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण प्रदान किया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं एवं युवतियों को सिलाई का हुनर सिखाकर आत्मनिर्भर बनाना और उनके लिए रोजगार के अवसर तैयार करना है।

प्रशिक्षण कार्य के 25 वर्ष पूरे होने पर 25 छात्राओं को निशुल्क प्रशिक्षण का संकल्प

ज्ञात हो कि भुनेश्वरी अग्रवाल वर्ष 2001 से वर्ष 2026 तक लगातार प्रिया बुटीक के नाम से सिलाई प्रशिक्षण का कार्य कर रही हैं। अपने प्रशिक्षण कार्य के 25 वर्ष पूरे होने पर उन्होंने 25 छात्राओं को निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण देने का संकल्प लिया था। इसी संकल्प को पूरा करते हुए खैरागढ़ शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की 25 छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

सिलाई प्रशिक्षण के 25 वर्ष पूरे होने पर प्रिया बुटीक में ने 25 छात्राओं को दिया निःशुल्क प्रशिक्षण

इस अवसर पर संचालिका भुनेश्वरी अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। सिलाई प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाएं घर बैठे रोजगार शुरू कर सकती हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में योगदान दे सकती हैं। उन्होंने इसे महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक छोटा-सा प्रयास बताया।सिलाई प्रशिक्षण के 25 वर्ष पूरे होने पर प्रिया बुटीक में ने 25 छात्राओं को दिया निःशुल्क प्रशिक्षण

इन 25 छात्राओं ने प्राप्त किया निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण

प्रिया बुटीक सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में रोशनी यादव, हेमा ढीमर, एकता रजक, रूखमणि यादव, नंद कुमारी पटेल, सुधा ढीमर, संध्या रजक, सौम्या झा, केवांशी जैन, तुलेश्वरी पटेल, गूंजा ढीमर, गरिमा बैंद, द्रौपदी पटेल, यामिनी वर्मा, शिल्पी यादव, संजना पटेल, रेशमा सोलंकी, पार्वती वर्मा, सायरा बेगम, श्रुति विश्वकर्मा, कल्पना ढीमर, नूरजहाँ बेगम, तारणी वर्मा, नीलोफर खान, मनीषा साहू ने प्रशिक्षण का लाभ उठाया। 




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!