Sun. Sep 13th, 2026

पूर्वजों की स्मृति में मुक्तिधाम में हुआ वृहद वृक्षारोपण, बरगद, पीपल और नीम के पौधे; पौधों को पेड़ बनाने का लिया सामूहिक संकल्प

पूर्वजों की स्मृति में मुक्तिधाम में हुआ वृहद वृक्षारोपण, बरगद, पीपल और नीम के पौधे; पौधों को पेड़ बनाने का लिया सामूहिक संकल्प
खबर शेयर करें..

पूर्वजों की स्मृति में मुक्तिधाम में हुआ वृहद वृक्षारोपण, बरगद, पीपल और नीम के पौधे; पौधों को पेड़ बनाने का लिया सामूहिक संकल्प

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। निर्मल त्रिवेणी महाअभियान के अंतर्गत रविवार को ग्राम पेंड्री कला स्थित मुक्तिधाम परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय हीरावल राम साहू एवं स्वर्गीय श्रीमती कुंती बाई साहू सहित समस्त पूर्वजों की पावन स्मृति में उनके पुत्र पूर्णेश साहू, भारतेंद्र साहू, एमन साहू एवं खोमन साहू द्वारा पौधरोपण कर किया गया।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

बरगद, पीपल और नीम सहित लगाए गए पर्यावरण हितैषी पौधे

मुक्तिधाम परिसर में बरगद, पीपल, नीम सहित विभिन्न छायादार एवं पर्यावरण हितैषी पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं अभियान से जुड़े स्वयंसेवकों ने पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें विकसित वृक्ष बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

पूर्वजों की स्मृति में मुक्तिधाम में हुआ वृहद वृक्षारोपण, बरगद, पीपल और नीम के पौधे; पौधों को पेड़ बनाने का लिया सामूहिक संकल्प

मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण और सुविधा विस्तार पर भी हुई चर्चा

कार्यक्रम के दौरान मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण, हरित विकास एवं आवश्यक सुविधाओं के विस्तार की कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने इस दिशा में सामूहिक सहयोग का भरोसा जताया।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के भरदा कला हाई स्कूल की नई इमारत एक साल से बंद, बिजली-पानी और सड़क के अभाव में शुरू नहीं हुई पढ़ाई

जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की रही सहभागिता

कार्यक्रम में जनपद पंचायत खैरागढ़ के उपाध्यक्ष लखन राम साहू, वार्ड पंच धर्मेंद्र साहू, कैलाश साहू, शिक्षक शासित साहू, पोषण साहू, सहायक प्राध्यापक नंद कुमार साहू, पूर्व सरपंच धनवा साहू एवं हरेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। वही निर्मल त्रिवेणी महाअभियान के संयोजक मंडल के सदस्य सूरज देवांगन, मंगल सारथी, गौतम सोनी, उमेंद्र पटेल ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। पूर्वजों की स्मृति में मुक्तिधाम में हुआ वृहद वृक्षारोपण, बरगद, पीपल और नीम के पौधे; पौधों को पेड़ बनाने का लिया सामूहिक संकल्प

इसे भी पढ़ें : यातायात नियमों का उल्लंघन पर आए चालान तो मोबाइल से ही कर सकते है जमा करें.. जाने ई-चालान शुल्क जमा करने का तरीका 

एक पौधा, एक संकल्प, एक बेहतर कल” का दिया संदेश

इस अवसर पर भारतेंद्र साहू ने कहा कि “एक पौधा, एक संकल्प, एक बेहतर कल” केवल एक नारा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पौधा लगाने के साथ उसकी नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए, तभी पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य सफल होगा।

इसे भी पढ़ें : गिरोह बनाकर महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में आधा दर्जन बाइक की चोरी, तीन गिरफ्तार

पूर्वजों की स्मृति में हर वर्ष होगा वृक्षारोपण

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी ग्रामवासियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा पौधों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया। स्वयंसेवकों को स्वल्पाहार वितरित किया गया। वहीं साहू परिवार ने अपने पूर्वजों की पुण्य स्मृति में प्रतिवर्ष वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के इस जन-अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg