शराब पार्टी के दौरान मामूली विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 डोंगरगढ़ // शराब पीने के दौरान हुए वाद-विवाद पर युवक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। बीती रात हुए इस घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस इस मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है। एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
धर्मनगरी डोंगरगढ़ एक बार फिर खून से लाल हो गई। शहर के बीचों-बीच पुलिस थाना से महज एक किलोमीटर की दूरी पर देर रात हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई। शुरूआती जानकारी के मुताबिक शराब पीने के बाद हुए मामूली विवाद ने इतना हिंसक रूप ले लिया कि एक युवक की जान चली गई।
इसे भी पढ़ें : 5 प्रतिशत मासिक मुनाफे का झांसा, ₹14.15 लाख की ठगी, अपराध दर्ज
पुलिस मौके पर पहुंची, हिरासत में संदिग्ध
मृतक की पहचान धनेश उर्फ धन्नू कश्मीरी पारा के रूप में हुई है। जबकि आरोपी घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। घटना डोंगरगढ़ शहर के कश्मीरीपारा इलाके की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात कुछ लोगों के बीच शराब पीने के दौरान विवाद हुआ, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। बताया गया कि आरोपी ने धन्नू पर चाकू से हमला कर दिया। धन्नू की घटनास्थल में ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार इस मामले में एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : पत्थरों पर उकेरी पहचान: SCERT की कक्षा 8वीं की पुस्तक में शामिल हुई खैरागढ़ के कलाकार दंपति की शैल-कलाकृतियां
पहले भी हो चुकी है घटनाएं
इससे पहले भी डोंगरगढ़ क्षेत्र में नशे की हालत में मारपीट, चाकूबाजी और हिंसक झगड़ों की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। ऐसे में अवैध शराब का कारोबार एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन के मामलों में कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।
इसे भी पढ़ें : घर का ताला तोड़कर ₹45 हजार की चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान और ई-रिक्शा बरामद



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

