Thu. Jul 30th, 2026

शराब पार्टी के दौरान मामूली विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या

Murder
खबर शेयर करें..

शराब पार्टी के दौरान मामूली विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 डोंगरगढ़ // शराब पीने के दौरान हुए वाद-विवाद पर युवक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। बीती रात हुए इस घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस इस मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है। एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

धर्मनगरी डोंगरगढ़ एक बार फिर खून से लाल हो गई। शहर के बीचों-बीच पुलिस थाना से महज एक किलोमीटर की दूरी पर देर रात हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई। शुरूआती जानकारी के मुताबिक शराब पीने के बाद हुए मामूली विवाद ने इतना हिंसक रूप ले लिया कि एक युवक की जान चली गई।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

इसे भी पढ़ें : 5 प्रतिशत मासिक मुनाफे का झांसा, ₹14.15 लाख की ठगी, अपराध दर्ज

पुलिस मौके पर पहुंची, हिरासत में संदिग्ध

मृतक की पहचान धनेश उर्फ धन्नू कश्मीरी पारा के रूप में हुई है। जबकि आरोपी घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। घटना डोंगरगढ़ शहर के कश्मीरीपारा इलाके की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात कुछ लोगों के बीच शराब पीने के दौरान विवाद हुआ, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। बताया गया कि आरोपी ने धन्नू पर चाकू से हमला कर दिया। धन्नू की घटनास्थल में ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार इस मामले में एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : पत्थरों पर उकेरी पहचान: SCERT की कक्षा 8वीं की पुस्तक में शामिल हुई खैरागढ़ के कलाकार दंपति की शैल-कलाकृतियांघटना की सूचना प्राप्त होते ही वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी डोंगरगढ़ के पर्यवेक्षण में थाना डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अभय निषाद को हिरासत में लिया गया। आरोपी से पूछताछ जारी है तथा प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पहले भी हो चुकी है घटनाएं

इससे पहले भी डोंगरगढ़ क्षेत्र में नशे की हालत में मारपीट, चाकूबाजी और हिंसक झगड़ों की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। ऐसे में अवैध शराब का कारोबार एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन के मामलों में कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।


इसे भी पढ़ें : घर का ताला तोड़कर ₹45 हजार की चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान और ई-रिक्शा बरामद




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg