Thu. Jul 30th, 2026

व्हाट्सएप-इंस्टाग्राम पर न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

व्हाट्सएप-इंस्टाग्राम पर न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी, 3 आरोपी गिरफ्तार
खबर शेयर करें..

व्हाट्सएप-इंस्टाग्राम पर न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव। थाना छुरिया अंतर्गत पुलिस चौकी चिचोला ने सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें : Commonwealth Games 2026 में छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने रचा इतिहास, 199 किलोग्राम वजन उठाकर जीता सिल्वर, भारत को दिलाया 5वां मेडल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस चौकी चिचोला में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि कोटनापानी निवासी लोकेन्द्र पडौती, कुनाल नेताम और किशोर चंद्रवंशी उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप एवं इंस्टाग्राम के माध्यम से अश्लील फोटो और वीडियो भेजते थे। विरोध करने पर आरोपी कथित रूप से फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए गाली-गलौज करते थे तथा फोटो वायरल नहीं करने के एवज में 2,000 रुपये की मांग भी की।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

इसे भी पढ़ें : शराब पार्टी के दौरान मामूली विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या

शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(4), 296, 3(5) तथा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 67 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में लोकेन्द्र पडौती (19 वर्ष), पिता राम्हु पडौती, कुनाल नेताम (19 वर्ष), पिता धुवसिंह नेताम तथा किशोर चंद्रवंशी (19 वर्ष), पिता शिवचरण चंद्रवंशी, सभी निवासी ग्राम कोटनापानी, थाना बोरतलाव, जिला राजनांदगांव शामिल हैं। व्हाट्सएप-इंस्टाग्राम पर न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें : पत्थरों पर उकेरी पहचान: SCERT की कक्षा 8वीं की पुस्तक में शामिल हुई खैरागढ़ के कलाकार दंपति की शैल-कलाकृतियां

पुलिस ने तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय डोंगरगढ़ में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।


आप भी भेजें खबर इस नंबर पर.. 9407957001




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg