Thu. Jul 30th, 2026

अधिकारियों की लापरवाही पर भड़की विधायक यशोदा वर्मा, तीसरी बार गैरहाजिरी से जीवनदीप समिति की बैठक रद्द

अधिकारियों की लापरवाही पर भड़की विधायक यशोदा वर्मा, तीसरी बार गैरहाजिरी से जीवनदीप समिति की बैठक रद्द
खबर शेयर करें..

अधिकारियों की लापरवाही पर भड़की विधायक यशोदा वर्मा, तीसरी बार गैरहाजिरी से जीवनदीप समिति की बैठक रद्द

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंडई में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के लिए बुलाई गई जीवनदीप समिति की साधारण सभा मे बैठक की अध्यक्षता कर रहीं क्षेत्रीय विधायक एवं जीवनदीप समिति की अध्यक्ष यशोदा वर्मा ने जिम्मेदार अधिकारियों के लगातार तीसरी बार बैठक से नदारद रहने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए बैठक को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया। 

बैठक की अध्यक्षता कर रहीं विधायक यशोदा वर्मा ने अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर कड़ी नाराजगी जताते हुए स्पष्ट कहा कि जब जनता के मुद्दों पर जवाब देने वाले अधिकारी ही बैठक से गायब रहेंगे, तो स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आखिर कैसे होगा? उन्होंने इसे सरकारी तंत्र की गंभीर उदासीनता बताते हुए कड़ा संदेश दिया।

इसे भी पढ़ें : 5 प्रतिशत मासिक मुनाफे का झांसा, ₹14.15 लाख की ठगी, अपराध दर्ज

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

तीसरी बार गैरहाजिरी से जीवनदीप समिति की बैठक रद्द 

जानकारी के मुताबिक यह लगातार तीसरी बैठक रही, जिसमें अधिकांश विभागों के अधिकारी या उनके प्रतिनिधि अनुपस्थित रहे। स्थिति यह रही कि नगर पंचायत गंडई के इंजीनियर को छोड़कर बाकी विभागों की कुर्सियां खाली रहीं। ऐसे में केवल पुराने प्रस्तावों की औपचारिक समीक्षा ही हो सकी और कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा सका था। इसी बात को लेकर विधायक यशोदा वर्मा ने बीच बैठक में  सख्ती दिखाई और जीवनदीप समिति की बैठक तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया।  अधिकारियों की लापरवाही पर भड़की विधायक यशोदा वर्मा, तीसरी बार गैरहाजिरी से जीवनदीप समिति की बैठक रद्द

विकास कार्यों की स्थिति भी चिंताजनक

वहीं बैठक से पहले रखी गई वित्तीय जानकारी में सामने आया कि 31 मार्च 2026 तक अस्पताल की कुल आय ₹2,92,91,52.99 तथा कुल व्यय ₹2,01,11,30.00 रहा, जिसके बाद ₹91,80,222.99 की राशि शेष है। वहीं 22 संविदा एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के मानदेय पर प्रतिमाह ₹1,21,000 खर्च किए जा रहे हैं. विकास कार्यों की स्थिति भी चिंताजनक रही। लेबर रूम में डीएमएफ मद से एसी लगाने का प्रस्ताव, ओपीडी और एक्स-रे रूम में वॉल पुट्टी, पीओपी तथा अंडरग्राउंड विद्युत वायरिंग जैसे कार्य अब तक अधूरे हैं। वहीं हृदय रोगियों के लिए जरूरी मशीन की मांग भी शासन स्तर पर लंबित है।

इसे भी पढ़ें : पत्थरों पर उकेरी पहचान: SCERT की कक्षा 8वीं की पुस्तक में शामिल हुई खैरागढ़ के कलाकार दंपति की शैल-कलाकृतियां

बैठक में नीलाम्बर वर्मा, लाल टारकेश्वर शाह खुशरो, शत्रुघ्न मन्नू चंदेल, मंगल जैन, संजय अग्रवाल, चेतन देवांगन, रमेश साहू, दामोदर जायसवाल, हेमलता ठाकुर, सोनल क्रांति ताम्रकार, अमित टंडन, सम्पूर्ण टंडन, बीएमओ मनीष बघेल, बीपीएम बृजेश ताम्रकार, विनय रामटेके, प्रभारी अधिकारी प्रशांत सोनी, रज्जब खान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

विधायक यशोदा वर्मा ने कहा कि जब जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर जवाबदेही तय करने वाले अधिकारी ही बैठक में उपस्थित नहीं होंगे, तो स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद करना मुश्किल है। उन्होंने अधिकारियों की गैरमौजूदगी को सरकारी तंत्र की गंभीर लापरवाही और उदासीनता करार दिया।

इसे भी पढ़ें : व्हाट्सएप-इंस्टाग्राम पर न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी, 3 आरोपी गिरफ्तार




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg