Fri. Jul 31st, 2026

तालाब में तैरती मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका 

तालाब में तैरती मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका 
खबर शेयर करें..

तालाब में तैरती मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका 

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 नवापारा -राजिम// तालाब में आज सुबह एक युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मामला रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है।

ग्राम लखना (कोलियरी) में गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने एक तालाब में युवती का शव तैरता हुआ देखा। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते थाना प्रभारी जितेंद्र दुबे अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को तालाब से बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू कराई। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।

इसे भी पढ़ें : व्हाट्सएप-इंस्टाग्राम पर न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या करने के बाद उसके शव को सबूत मिटाने की नीयत से तालाब में फेंका गया हो।हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे जाने की तैयारी की जा रही है, जिसके बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। तालाब में तैरती मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका 

पुलिस का कहना है कि मृतका की शिनाख्त और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : अधिकारियों की लापरवाही पर भड़की विधायक यशोदा वर्मा, तीसरी बार गैरहाजिरी से जीवनदीप समिति की बैठक रद्द




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg