Sat. Aug 1st, 2026

खुले में फेंके एक्सपायरी बिस्किट के पैकेट, गाय-कुत्तों ने खाए, ग्रामीणों में आक्रोश

Expired biscuit packets thrown in the open, खुले में फेंके एक्सपायरी बिस्किट के पैकेट, गाय-कुत्तों ने खाए, ग्रामीणों में आक्रोश
खबर शेयर करें..

खुले में फेंके एक्सपायरी बिस्किट के पैकेट, गाय-कुत्तों ने खाए, ग्रामीणों में आक्रोश

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 बालोद। बालोद जिले के चिखलाकसा में एक्सपायर हो चुके लगभग 6,000 बिस्किट पैकेट खुली जगह फेंकी हुई मिली है. प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय के पास बरसाटोला रोड के सड़क किनारे बड़ी संख्या में एक्सपायरी बिस्किट के पैकेट फेंक दिए गए. इस तरह खुले में खाद्य सामग्री को फेंके जाने से स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों पर सवाल खड़े हो गए हैं.

खुले में 6 हजार एक्सीपायर बिस्किट के पैकेट 

बताया जा रहा है कि मौके पर करीब 500 बिस्किट के पुड़े पड़े मिले. हर पुड़े में लगभग 12 पैकेट थे. इस तरह एक्सपायर हो चुके करीब 6 हजार बिस्किट पैकेट फेंक दिए गए हैं. ये सभी पैकेट जुबिलो और मोई-मोई कंपनी के बताए जा रहे हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 30 हजार रुपए है. खुले में फेंके गए इन पैकेटों को गाय और कुत्ते खाते भी नजर आए, जिससे लोगों ने स्वास्थ्य और पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को लेकर चिंता जताई.

इसे भी पढ़ें : बारिश: इस गांव के लिए बनकर आया आफत, महानदी का जलस्तर बढऩे से गांव बना टापू

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

कुछ पैकेट खोलकर देखेने पर 6 फरवरी 2026, 19 फरवरी 2026 और 10 मई 2026 की एक्सपायरी डेट दर्ज मिली। बताया जा रहा है कि अधिकांश पैकेट पूरी तरह सीलबंद थे. मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.Expired biscuit packets thrown in the open, खुले में फेंके एक्सपायरी बिस्किट के पैकेट, गाय-कुत्तों ने खाए, ग्रामीणों में आक्रोश

इसे भी पढ़ें : अधिकारियों की लापरवाही पर भड़की विधायक यशोदा वर्मा, तीसरी बार गैरहाजिरी से जीवनदीप समिति की बैठक रद्द

खाद्य विभाग की टीम से सभी एक्सपायरी सामग्री को जब्त करने की ग्रामीणों ने मांग की है. वहीं जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है. इस मामले पर खाद्य विभाग का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : तालाब में तैरती मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका 




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg