इंडियन ओवरसीज बैंक घोटाला: मुख्य आरोपी और तत्कालीन शाखा प्रबंधक तमिलनाडु से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 बेमेतरा // बेमेतरा में हुए 14 करोड़ 56 लाख रुपये से अधिक के चर्चित इंडियन ओवरसीज बैंक घोटाले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी और तत्कालीन शाखा प्रबंधक विनीत दास को बेमेतरा पुलिस ने तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया है। करोड़ों रुपये के इस हाई-प्रोफाइल घोटाले में चार आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि फरार चल रहे मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी उपलब्धि मान रही है। Crime news
ये भी पढ़ें : खुले में फेंके एक्सपायरी बिस्किट के पैकेट, गाय-कुत्तों ने खाए, ग्रामीणों में आक्रोश
दरअसल गश्ती चौक स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक शाखा में हुए 14 करोड़ 56 लाख 9 हजार 693 रुपये के वित्तीय घोटाले का खुलासा क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर की जांच के बाद हुआ था। वर्तमान शाखा प्रबंधक रज्जू पाटनवार की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया था। जांच में सामने आया कि तत्कालीन शाखा प्रबंधक विनीत दास ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बैंक के नियमों की अनदेखी करते हुए फर्जी तरीके से खातों में रकम ट्रांसफर कर बैंक को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया।
ये भी पढ़ें : LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
मामले में कमलेश सिन्हा, जोहन सिन्हा, टीकाराम माथुर और नागेश वर्मा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि मुख्य आरोपी विनीत दास फरार चल रहा था। Bemetara news
दुर्ग रेंज के आईजी अभिषेक शांडिल्य की मॉनिटरिंग और पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी भूषण एक्का और कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सोनल ग्वाला के नेतृत्व में तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को तंजावुर, तमिलनाडु से गिरफ्तार किया।
ये भी पढ़ें : पत्थरों पर उकेरी पहचान: SCERT की कक्षा 8वीं की पुस्तक में शामिल हुई खैरागढ़ के कलाकार दंपति की शैल-कलाकृतियां
त्रिलोक बंसल, पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी मूल रूप से डोरंडा, रांची (झारखंड) का निवासी है और वर्तमान में इंडियन ओवरसीज बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय तंजावुर में पदस्थ था। पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर बेमेतरा लेकर पहुंची है, जहां उससे पूछताछ कर घोटाले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

