प्रदेशभर में सितंबर से शुरू होगी स्मार्ट मीटर केवाईसी, राशन कार्ड-पासपोर्ट की तरह अब मीटर की भी होंगी पहचान
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर // छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी प्रदेशभर में अवैध बिजली कनेक्शनों पर शिकंजा कसने और पहचान करने के लिए ई केवाईसी जैसा बड़ा कदम उठाने जा रही है। सीएसपीडीसीएल (CSPDCL) प्रदेशभर के स्मार्टमीटर की ई केवाईसी ( E-kyc) कराने जा रहा है।
आधार से जुड़ेगा उपभोक्ता का स्मार्टमीटर
सभी उपभोक्ताओं के स्मार्टमीटर को आधार नंबर से जोड़ा जाएगा। फेस रीडिंग और आधार से से कनेक्ट मोबाइल नंबर में ओटीपी के माध्यम से ई केवाईसी किया जाएगा। इसके प्रदेशभर के चल रहे अवैध बिजली कनेक्शनों का पता लग सकेगा और साथ ही ऐसे कनेक्शनों पर कड़ाई से कार्रवाई भी किया जाएगा। अब केवल जिनके नाम स्मार्ट मीटर है वही उपभोक्ता बिजली का उपयोग कर सकेंगे।![]()
प्रदेश भर के कुल उपभोक्ताघरेलू निम्न दाब. 65 लाख उच्च दाब. 4151 गैर घरेलू. 5 लाख सभी श्रेणी कृषि पम्प. 6 लाख |
सितंबर से हो जायेगा E-kyc
बिजली कंपनी का ई केवाईसी करने कदम से वास्तविक उपभोक्ता का पता चलेगा। साथ ही वास्तविक उपभोक्ता का पता भी चलेगा, कि वह उस घर में रह रहा है कि नहीं। सितंबर अक्टूबर माह से CSPDCL सीएसपीडीसीएल स्मार्ट मीटर की ई केवाईसी का काम शुरू कर देगी।
नाम परिवर्तन के लिए पर्याप्त समयउपभोक्ताओं को मीटर अपने नाम से कराना होगा, नहीं तो उनका बिजली कनेक्शन रद्द कर दिया जाएगा। हालांकि, बिजली विभाग के अनुसार, ऐसे उपभोक्ताओं को नाम परिवर्तन के लिए पर्याप्त मौका दिया जाएगा। |
इन आवश्यक दस्तावेजो की पड़ेगी जरूरत
⭕ आधार कार्ड (मूल प्रति)
⭕ आधार से लिंक मोबाइल नंबर
⭕ बिजली बिल में छपा सीए नंबर
⭕ बीपीएल राशन कार्ड
⭕ बैंक खाता नंबर- सब्सिडी के पात्र बिजली उपभोक्ताओं के
⭕ पासपोर्ट फोटो सीएसपीडीसीएल कार्यालयों में व्यक्तिगत बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए
ये होंगी हेल्पलाइन नंबर
|



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

