Sat. Aug 8th, 2026

विधायक यशोदा वर्मा के प्रयासों से 56 करोड़ से अधिक के सड़क एवं सिंचाई कार्यों को मिली प्रशासकीय स्वीकृति

खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र को विकास की सौगात, विधायक यशोदा वर्मा के प्रयासों से 56 करोड़ से अधिक के सड़क एवं सिंचाई कार्यों को मिली प्रशासकीय स्वीकृति administrative approval was given for road and irrigation works worth more than Rs 56 crore.
खबर शेयर करें..

विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा के प्रयासों से 56 करोड़ से अधिक के सड़क एवं सिंचाई कार्यों को मिली प्रशासकीय स्वीकृति

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। क्षेत्र की विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा के सतत प्रयासों एवं निरंतर अनुश्रवण के फलस्वरूप खैरागढ़ विधानसभा अंतर्गत 56 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले विभिन्न सड़क, पुल-पुलिया, जंक्शन सुधार तथा सिंचाई परियोजनाओं को छत्तीसगढ़ शासन से प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है।

इन कार्यों के क्रियान्वयन से क्षेत्र में आधारभूत अधोसंरचना को नई मजबूती मिलेगी तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतर आवागमन और सिंचाई सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इन विकास कार्यों के प्रस्ताव शासन को भेजे गए थे। शासन द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किए जाने से अब इन कार्यों को शीघ्र धरातल पर उतारने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी, विद्यार्थियों का आवागमन सुगम होगा, मरीजों को बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा तथा सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से कृषि उत्पादन को भी नई गति मिलेगी।खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र को विकास की सौगात, विधायक यशोदा वर्मा के प्रयासों से 56 करोड़ से अधिक के सड़क एवं सिंचाई कार्यों को मिली प्रशासकीय स्वीकृति administrative approval was given for road and irrigation works worth more than Rs 56 crore.

ये भी पढ़ें : जुलाई में बिकने लगा अगस्त की पैकेजिंग वाला पोहा! शुभम के मार्ट का कमाल, खाद्य विभाग ने की कार्रवाई, 38 पैकेट सीज 

उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए जाने की बात भी कही।

प्रमुख स्वीकृत कार्य

धनेली–देवारीभाट गौठान–बढ़ाईटोला मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण – ₹17.01 करोड़,

भीमपुरी से बोरई पहुंच मार्ग – ₹4.75 करोड़, गर्रा–बांधटोला–कोहका झोरी मार्ग – ₹4.11 करोड़,

राज्यमार्गों पर जंक्शन सुधार एवं क्रैश बैरियर निर्माण – ₹1.87 करोड़,

करमतरा से घुमर्रा मार्ग – ₹3.75 करोड़,

गंडई–पंडरिया व्याहा–दौजरी मार्ग (पुल-पुलिया सहित) – ₹4.77 करोड़,

खैरागढ़ टाउन मार्ग (नाली सहित) – ₹4.69 करोड़,

दाऊचौरा–खैरागढ़–ढारा मार्ग – ₹2.71 करोड़,

कांशीटोला से ढाप मार्ग – ₹3.29 करोड़,

कामठा से हरदी पहुंच मार्ग – ₹2.36 करोड़,

विकासखंड छुईखदान की सूरही नदी पर एनीकट-कम-काजवे निर्माण – ₹10.13 करोड़,

विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा ने इन महत्वपूर्ण विकास कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव एवं जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें : सड़क, खाद और बिजली को लेकर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन-चक्काजाम, घंटो फंसे रहे गाड़िया

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के विकासोन्मुखी दृष्टिकोण के कारण खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को स्वीकृति मिल रही है, जिससे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाया कि जनहित सर्वोपरि है और क्षेत्र के विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार तथा प्रत्येक गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए उनका प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg