पिता की स्मृति में 6 वर्षीय साची ने रोपा पौधा, स्कूली बच्चों को बांटी चॉकलेट
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। पिपलाकछार प्राथमिक शाला परिसर में एक भावुक और प्रेरणादायी पहल देखने को मिली। दाऊचौरा निवासी स्वर्गीय लोकेश देवांगन की स्मृति में उनकी 6 वर्षीय पुत्री साची देवांगन ने पौधरोपण किया। नन्हीं साची ने पौधा लगाकर अपने पिता की स्मृति को प्रकृति से जोड़ते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
पौधरोपण के दौरान साची ने विद्यालय परिसर में पौधा रोपा और उसमें मिट्टी डालकर उसे सहेजने की शुरुआत की। इस अवसर पर साची ने स्कूल के बच्चों को चॉकलेट भी बांटी, जिससे बच्चों में खासा उत्साह और खुशी देखने को मिली। पौधरोपण के साथ बच्चों के बीच खुशियां बांटने की इस पहल ने कार्यक्रम को और खास बना दिया।
मौजूद लोगों ने कहा कि अपनों की यादों को संजोने के कई तरीके हो सकते हैं, लेकिन पौधा लगाकर उसकी देखभाल करना आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्थायी संदेश छोड़ता है। आज लगाया गया यह पौधा जैसे-जैसे बड़ा होगा, वैसे-वैसे साची के पिता की स्मृति भी विद्यालय परिसर में जीवित रहेगी।![]()
ये भी पढ़ें : प्रदेशभर में सितंबर से शुरू होगी स्मार्ट मीटर केवाईसी, राशन कार्ड-पासपोर्ट की तरह अब मीटर की भी होंगी पहचान
विद्यालय परिसर में हुए इस आयोजन ने बच्चों और ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का भी काम किया। उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधे की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुन्ना लाल देवांगन, प्रधानपाठक हेमलाल साहू, शिक्षक डेविड कुमार मार्शल, श्रवण कुमार पटेल और प्रदीप कुमार ग्रामीण बसन्त देवांगन, बैनलाल कंवर ,लक्ष्मण मरकाम सहित विद्यालय के बच्चे मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : विधायक यशोदा वर्मा के प्रयासों से 56 करोड़ से अधिक के सड़क एवं सिंचाई कार्यों को मिली प्रशासकीय स्वीकृति
नन्हीं साची की पहल ने पिता की याद को पौधे के रूप में संजोने के साथ ही स्कूली बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

