Sun. Aug 30th, 2026

खैरागढ़ में 5 सितंबर को यादव समाज निकालेगा भव्य शोभायात्रा, होगा ऐतिहासिक गोविंदा उत्सव

खैरागढ़ में 5 सितंबर को यादव समाज निकालेगा भव्य शोभायात्रा, होगा ऐतिहासिक गोविंदा उत्सव
खबर शेयर करें..

खैरागढ़ में 5 सितंबर को यादव समाज निकालेगा भव्य शोभायात्रा, होगा ऐतिहासिक गोविंदा उत्सव

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर खैरागढ़ यादव समाज द्वारा 5 सितंबर 2026, शनिवार को भव्य शोभायात्रा एवं ऐतिहासिक गोविंदा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर यादव समाज में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शोभायात्रा सुबह 10 बजे श्री बांके बिहारी मंदिर, गोल बाजार खैरागढ़ से प्रारंभ होगी। इसके बाद शोभायात्रा नगर भ्रमण करेगी। आयोजन में भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और यादव समाज की पारंपरिक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

आयोजकों ने यादव समाज के महिला, पुरुष एवं बच्चों सहित सभी सदस्यों से शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। आमंत्रण पत्र में विशेष रूप से सभी से पीले वेशभूषा में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।खैरागढ़ में 5 सितंबर को यादव समाज निकालेगा भव्य शोभायात्रा, होगा ऐतिहासिक गोविंदा उत्सव

यादव समाज के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सामाजिक एकजुटता, धार्मिक आस्था और पारंपरिक संस्कृति को प्रदर्शित करना है। आयोजन के दौरान गोविंदा कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसे लेकर समाज के युवाओं और बच्चों में विशेष उत्साह है।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg