बदहाल मार्ग को लेकर फूटा लोगो का गुस्सा, कई बार लगया गुहार, अब ग्रामीणों और छात्रों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव। जिला मुख्यालय से करीब 3 किलोमीटर दूर गठुला रोड से भेड़ीकला तक सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर रविवार को ग्रामीणों और स्कूली छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा। सड़क निर्माण की मांग को लेकर नाराज ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने सड़क पर चक्काजाम कर प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन के चलते मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।
यह भी पढ़ें : शादीशुदा बेटी को भी अनुकंपा नियुक्ति पाने का अधिकार, भेदभाव गलत : Highcourt
उखाड़ दिया सड़क अब तक नहीं हुआ पूरा निर्माण
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए करीब छह माह पहले मार्च में सड़क को उखाड़ दिया गया था। इसके बाद अब तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया है। उखड़ी और जर्जर सड़क से प्रतिदिन ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों एवं राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कई बार कर चुके मांग
ग्रामीणों के अनुसार, सड़क की समस्या को लेकर वे पूर्व में भी जनदर्शन कार्यक्रम में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण की मांग कर चुके हैं। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती गई। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग किए जाने के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई।

बदहाल सड़क से आये दिन होता है दुर्घटना
बदहाल सड़क के कारण आए दिन दुर्घटना की स्थिति बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि कई लोग इस मार्ग पर दुर्घटना का शिकार भी हो चुके हैं। स्कूली बच्चों को भी रोजाना खराब सड़क से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे अभिभावकों में चिंता बनी हुई है।![]()
यह भी पढ़ें : ओपीडी टाइम में प्राइवेट प्रेक्टिस करने पर की जाएगी कार्यवाई
ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब लगातार मांग और ज्ञापन के बावजूद सड़क निर्माण नहीं हुआ, तब मजबूर होकर उन्हें चक्काजाम का रास्ता अपनाना पड़ा। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सड़क निर्माण कार्य शुरू कर मार्ग को आवागमन के योग्य बनाने की मांग की है।



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

