Sun. Sep 6th, 2026

खैरागढ़ में पालिका चुनाव के लिए पार्षद पदो का आरक्षण इस तारीख को.. आरक्षण के बाद बढ़ेगी सरगर्मी

खबर शेयर करें..

खैरागढ़ में पालिका चुनाव के लिए पार्षद पदो का आरक्षण इस तारीख को.. आरक्षण के बाद बढ़ेगी सरगर्मी

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // नगर पालिका खैरागढ़ में दिसम्बर में प्रस्तावित चुनाव के लिए पार्षदों की अटकी आरक्षण प्रक्रिया सोमवार 7 सितंबर को जिला कार्यालय कक्ष में पूरी की जाएगी। पार्षद आरक्षण के लिए कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिए है। आरक्षण की प्रक्रिया दोपहर दो बजे से शुरू होगी।

सात पद महिलाओ के लिए होंगे आरक्षित

पालिका के पार्षद पद के आरक्षण के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत सात पद महिलाओ के लिए आरक्षित किए जाएगें । 20 पार्षद पद के आरक्षण मे एक पद आदिवासी वर्ग, तीन अनुसुचित जाति और सात पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया जाएगा । अनुसुचित जाति, पिछड़ा और अनारक्षित वर्ग मे से कुल सात पद महिला आरक्षण होगा । आरक्षण के बाद दावेदारो की स्थिति साफ होगी ।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

आरक्षण के बाद बढ़ेगी चुनावी सरगर्मी

नगर निकाय में अध्यक्ष पद के लिए पहले ही महिला के लिए आरक्षित हो चुका है लेकिन वार्ड पार्षदों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई थी। जिससे पार्षद के लिए अपनी जगह तलाश कर रहे स्थानीय नेता में संशय की स्थिति के चलते जोर नहीं लगा रहे थे। आरक्षण प्रक्रिया के बाद नेताओ की स्थिति परिस्थिति भी बदल जाएगी।

ऐसे में 20 पार्षदों वाले नगरपालिका मे पार्षदों के आरक्षण के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो जाएगी। इसके बाद आगामी चुनाव के लिए गहमागहमी शुरू हो जाएगी और चुनावी माहौल शुरू होगा ।

राजनांदगांव जिला मुख्यालय में होता था आरक्षण अब पहली बार खैरागढ़ में

खैरागढ़ जिला बनने के बाद यह पहला अवसर होगा जब नगरपालिका के वार्डों का आरक्षण स्थानीय स्तर पर जिला मुख्यालय में किया जाएगा। इससे पहले यह प्रक्रिया राजनांदगांव जिला मुख्यालय में संपन्न होती थी।

वर्तमान में यह स्थिति

खैरागढ़ नगरपालिका में वर्तमान में कुल 20 वार्ड हैं। इनमें दो वार्ड अनुसूचित जाति, एक वार्ड अनुसूचित जनजाति, सात वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग तथा 10 वार्ड अनारक्षित श्रेणी में शामिल हैं। नए आरक्षण में सभी वार्डों का चक्रानुक्रम (रोटेशन) के आधार पर नए सिरे से आरक्षण किया जाएगा। पिछले कार्यकाल में सात वार्ड महिला वर्ग के लिए आरक्षित थे।

इनमें वार्ड क्रमांक 1 (पिपरिया), वार्ड 6 (अनारक्षित महिला), वार्ड 8, वार्ड 10 (ओबीसी महिला), वार्ड 12 (ओबीसी महिला), वार्ड 14 (अनुसूचित जाति महिला) और वार्ड 17 (अनारक्षित महिला) शामिल थे।

वहीं वार्ड क्रमांक 14 (सोनेसरार) और वार्ड 20 (खम्हरिया) अनुसूचित जाति तथा वार्ड क्रमांक 4 (राजफैमिली) अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित था। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 2 (पिपरिया), 9 (ईतवारी बाजार), 10 (लालपुर), 12 (अमलीपारा) और 18 (अंबेडकर वार्ड) सहित सात वार्ड आरक्षित थे।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg