Sat. Sep 12th, 2026

स्कूल जाने निकले 3 नाबालिग हुए लापता, पुलिस ने खोजबीन शुरू, आधी रात डोंगरगढ़.. पढ़ें पूरी खबर

स्कूल जाने निकले 3 नाबालिग हुए लापता, पुलिस ने खोजबीन शुरू, आधी रात डोंगरगढ़.. पढ़ें पूरी खबर
खबर शेयर करें..

स्कूल जाने निकले 3 नाबालिग हुए लापता, पुलिस ने खोजबीन शुरू, आधी रात डोंगरगढ़.. पढ़ें पूरी खबर

Chhattisgarh News/ छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 दुर्ग। भिलाई के तीन दर्शन मंदिर केम्प वन के पास से स्कूल जाने के लिए निकले तीन नाबालिगों के गुम होने की सूचना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एक साथ तीन नाबलिगों के गुम हो जाने के बाद परेशान पालकों ने थाने में सूचना दी। फिर छावनी पुलिस ने बच्चों की छानबीन शुरू की और डोंगरगढ़ से सकुशल तीनों को बरामद किया।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

दरअसल तीनों नाबालिग बच्चे 10 सितंबर को स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन स्कूल पहुंचने के बाद अन्य दो साथियों के साथ कहीं चले गए थे। 10 सितंबर को थाना छावनी में परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई कि उनका नाबालिग पुत्र, जो महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल, तीन दर्शन मंदिर में अध्ययनरत है, सुबह करीब 11 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। बच्चा स्कूल पहुंचा, लेकिन स्कूल के अंदर जाने के बजाय अपने साथ पढ़ने वाले दो अन्य नाबालिग दोस्तों के साथ कहीं चला गया।

यह भी पढ़ें : नगर पालिका चुनाव 2026: आरक्षण ने खैरागढ़ में बदल दिए कइयों के चुनावी समीकरण, 7 वार्ड में महिला होंगी मैदान में

फिलहाल, त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने तीनों बच्चों की तलाश के लिए स्कूल के आसपास तथा उनके संभावित रास्तों पर उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही पावर हाउस रेलवे स्टेशन के लगभग 20 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। इसके अलावा बच्चों के साथ अध्ययनरत अन्य विद्यार्थियों से पूछताछ की। स्कूल जाने निकले 3 नाबालिग हुए लापता, पुलिस ने खोजबीन शुरू, आधी रात डोंगरगढ़.. पढ़ें पूरी खबर

यह भी पढ़ें : खैरागढ़ में 43 साल से कायम पोला पर्व पर बैल दौड़ की परंपरा, बारिश के बीच फतेह मैदान में उमड़ा जनसैलाब 

पूछताछ के आधार पर तीनों बच्चों के डोंगरगढ़ जाने की संभावना सामने आई। इसके बाद पुलिस टीम तत्काल डोंगरगढ़ रवाना हुई। डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन के आरपीएफ एवं संबंधित थाना पुलिस को भी सूचना देकर अलर्ट किया और रात्रि करीब 02:30 बजे तीनों नाबालिग बच्चों को डोंगरगढ़ मंदिर के पास से सकुशल बरामद किया गया।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg