IND vs AFG: मैच से 48 घंटे पहले भारत को लगा बड़ा झटका, चोटिल हुए विकेटकीपर, बल्लेबाज ईशान किशन
Ishan Kishan Injured: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. ईशान किशन चोटिल हो गए हैं, जिसके चलते उन्हें प्रैक्टिस सेशन भी छोड़ना पड़ा.
Ishan Kishan Injured Ahead Of IND vs AFG T20Is: अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर (रविवार) से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के खेमे से एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है. नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन के दौरान टीम के स्टार इन-फॉर्म विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन चोटिल हो गए हैं. तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में ईशान की पीठ में खिंचाव आ गया, जिसके चलते उन्हें तुरंत बल्लेबाजी रोककर ड्रेसिंग रूम लौटना पड़ा.![]()
यह भी पढ़ें : खैरागढ़ में 43 साल से कायम पोला पर्व पर बैल दौड़ की परंपरा, बारिश के बीच फतेह मैदान में उमड़ा जनसैलाब
दर्द से कराहते दिखे ईशान
सीरीज शुरू होने में अब 48 घंटे से भी कम का समय बचा है, ऐसे में ईशान की यह चोट टीम मैनेजमेंट और कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए सिरदर्द बन गई है. बता दें, अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय टीम के नेट सेशन के दौरान पूरी टीम पसीना बहा रही थी. तभी ईशान किशन तेज गेंदबाज नवदीप सैनी का सामना कर रहे थे. लेकिन सैनी की एक तेज उठती बाउंसर पर ईशान ने आक्रामक पुल शॉट खेलने की कोशिश की, उसी दौरान उनकी पीठ में तेज खिंचाव आ गया.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शॉट के बाद ईशान किशन दर्द में नजर आए और उन्होंने तुरंत प्रैक्टिस रोक दी. फिर मेडिकल टीम के साथ बातचीत के बाद वो काफी दर्द में दिखे और उन्हें तुरंत ड्रेसिंग रूम ले जाया गया जहां फिजियो ने उनकी जांच शुरू की. फिलहाल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड या टीम मैनेजमेंट ने फिलहाल उनकी चोट की गंभीरता और पहले मैच में उपलब्धता को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है.
यह भी पढ़ें : स्कूल जाने निकले 3 नाबालिग हुए लापता, पुलिस ने खोजबीन शुरू, आधी रात डोंगरगढ़.. पढ़ें पूरी खबर
दलीप ट्रॉफी में ठोके थे 409 रन
ईशान किशन का चोटिल होना भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका इसलिए है क्योंकि वो इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी कप्तानी में ईस्ट जोन को 13 साल बाद दलीप ट्रॉफी 2026 का ऐतिहासिक खिताब दिलाया है. फाइनल में उन्होंने साउथ जोन के खिलाफ 270 रनों की मैराथन पारी खेली, जिसकी बदौलत टीम ने 708 रनों का विशाल स्कोर बनाया था. वहीं, ईशान 5 पारियों में 409 रन बनाकर पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे.![]()



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

